देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही भारी वर्षा और भूस्खलन की आशंकाओं को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए चारधाम यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित किया गया है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि यात्रियों की जानमाल की सुरक्षा के मद्देनजर यह एहतियाती कदम उठाया गया है, ताकि मार्गों पर फंसे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके। संबंधित जिलों के प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है और राहत एवं बचाव दलों को सक्रिय किया गया है। आयुक्त श्री पांडेय ने बताया कि आगे की यात्रा को लेकर निर्णय कल मौसम की स्थिति और मार्गों की समीक्षा के पश्चात लिया जाएगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और मौसम सामान्य होने तक यात्रा स्थलों की ओर प्रस्थान न करें।
भारी बारिश को देखते हुए चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित
Latest Articles
फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...
प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...
RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...
सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...















