मालदा। बंगाल के मालदा जिले के इंग्लिश बाजार थाना क्षेत्र में मोहर्रम के जुलूस के बाद मंगलवार सुबह फिर से सांप्रदायिक तनाव भड़क उठा। आरोप है कि कुछ उपद्रवियों ने घरों और दुकानों पर हमला किया। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है और क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
बंगाल के मालदा जिले के इंग्लिश बाजार थाना क्षेत्र में मोहर्रम के जुलूस के बाद मंगलवार सुबह फिर से सांप्रदायिक तनाव भड़क उठा। आरोप है कि कुछ उपद्रवियों ने घरों और दुकानों पर हमला किया।
घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है और क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मंगलवार सुबह लक्ष्मीपुर बाजार में कुछ उपद्रवियों ने स्थानीय घरों और दुकानों पर हमला किया।
इंग्लिश बाजार थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की तो उपद्रवियों ने पुलिस वाहनों पर पथराव किया और पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया। इसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सोमवार को मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान भी लक्ष्मीपुर बाजार में कुछ लोगों ने कथित तौर पर फिलिस्तीनी झंडा लहराते हुए दुकानों और एक दुर्गा मंदिर पर हमला किया था।
मालदा उत्तर से भाजपा सांसद खगेन ने कहा कि ममता सरकार में एक खास समूह का प्रभाव इतना बढ़ गया है कि अब पुलिस पर भी हमले हो रहे हैं। भाजपा विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी ने लक्ष्मीपुर में हुई हिंसा और पुलिस पर हमले के विरोध में इंग्लिश बाजार के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर धरना शुरू किया।
बंगाल में फिर से भड़का सांप्रदायिक तनाव, दुकानों और घरों पर हमले; पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल
Latest Articles
संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...
तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...

















