27.8 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

यूपी पंचायत चुनाव: ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी, अब आरक्षण तय करने की तैयारियां हुईं शुरू

लखनऊ: अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर विभागीय स्तर पर शुरू कवायद के तहत ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन का काम पूरा हो चुका है। अगले चरण में अब ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत, जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित विभिन्न पदों का आरक्षण किया जाना है। हालांकि आरक्षण की प्रक्रिया सितंबर या अक्तूबर में शुरू होने की संभावना है, लेकिन संबंधित विभागीय अधिकारियों ने आरक्षण को लेकर मंथन शुरू कर दिया है।
बता दें कि पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन का कार्य पूरा कर लिया है। इसमें 504 ग्राम पंचायतें कम हुई हैं और अब ग्राम पंचायतों की संख्या घटकर 57695 हो गई है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सीटों के आरक्षण का निर्धारण पुरानी नियमावली से वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर ही किया जाना है।
सूत्रों का कहना है कि फिलहाल अब वार्डों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी औ्र इसके लिए जल्द ही आपत्तियां और सुझाव मांगे जाएंगे। चूंकि पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण निर्धारित करने से पहले पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन होना बाकी है और इसके गठन में और समय लग सकता है। गठन के बाद भी आयोग को आरक्षण तय करने में तीन महीने से अधिक समय लगने की संभावना है। इसलिए संभावना है अक्तूबर तक ही आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। सूत्रों का कहना है कि वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में आरक्षित सीटों का भूगोल बदल जाएगा। ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत, एससी के लिए 20.69 प्रतिशत व एससी श्रेणी के लिए 0.56 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी। आरक्षित सीटों में संबंधित वर्ग की महिलाओं के लिए भी 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाएंगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...