वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर अगले पचास दिनों में यूक्रे युद्ध खत्म करने के लिए कोई समझौता नहीं हुआ, तो वह रूस पर टैरिफ लगाकर सजा देंगे। एसोसिएटेड प्रेस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
ट्रंप ने कहा, अगर 50 दिनों में कोई समझौता नहीं होता है तो हम बहुत कड़े टैरिफ लगाएंगे। उन्होंने नाटो के महासचिव मार्क रूटे के साथ बैठक के दौरान यह बात कही। राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया कि ये टैरिफ 100 फीसदी तक हो सकते हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किन उत्पादों पर ये टैरिफ लगाए जा सकते हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि अगर युद्ध खत्म नहीं हुआ तो वह बहुत कड़े टैरिफ लगाएंगे। उन्होंने इन्हें सेकेंडरी टैरिफ बताया। यानी ये टैरिफ रूस के व्यापारिक साझेदार देशों पर लागू होंगे।
वहीं, नाटो महासचिव रूटे ने कहा कि यूरोपीय देश अमेरिका से हथियार खरीदेंगे, ताकि यूक्रेन को युद्ध में मदद दी जा सके। उनका कहना था कि ये हथियार और सैन्य उपकरण रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शांति वार्ता पर दोबारा विचार करने पर मजबूर कर सकते हैं। रूटे ने कहा कि यूक्रेन को बड़ी मात्रा में मिसाइलें, वायु रक्षा प्रणाली और गोला-बारूद जैसा सैन्य साजो-सामान मिलेगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा, यहां तेजी बेहद जरूरी है। रूटे ने बताया कि जर्मनी, फिनलैंड, कनाडा, नॉर्वे, स्वीडन, ब्रिटेन और डेनमार्क उन देशों में शामिल हैं जो हथियार खरीद कर यूक्रेन को देंगे।
ट्रंप ने भी कहा कि यूपीय सरकारें एक नए समझौते के तहत हथियार और गोला-बारूद यूक्रेन को सौंपेंगी, ताकि वह रूस के खिलाफ अपनी रक्षा कर सके। सोमवार को ओवल ऑफिस में रूटे के साथ बैठक में ट्रंप ने कहा कि इन हथियारों की आपूर्ति के साथ-साथ अगर 50 दिनों के भीतर शांति समझौता नहीं हुआ तो रूस के सभी निर्यात पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी पुतिन के लिए एक सख्त संदेश होगी कि वे इस युद्ध को खत्म करने को लेकर गंभीर हैं।
50 दिन में यूक्रेन के साथ समझौता नहीं किया तो टैरिफ लगाकर सजा दूंगा’, राष्ट्रपति ट्रंप की रूस को धमकी
Latest Articles
संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...
तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...

















