24.2 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

अमेरिका और रूस में जुबानी जंग हुई तेज, राष्ट्रपति ट्रंप ने तैनात कीं परमाणु पनडुब्बियां

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और पूर्व रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। वहीं ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- मेदवेदेव के बेहद भड़काऊ बयानों के आधार पर, मैंने दो परमाणु पनडुब्बियों को उपयुक्त क्षेत्रों में तैनात करने का आदेश दिया है, ताकि ये मूर्खतापूर्ण और भड़काऊ बयान ज्यादा न हों।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के बीच तीखी जुबानी जंग छिड़ गई है। ट्रंप ने शुक्रवार को भड़काऊ बयान के जवाब में दो परमाणु पनडुब्बियों को उचित इलाकों में तैनात करने का आदेश दिया। दरअसल, मेदवेदेव ने ट्रंप पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि ‘अगर रूस के एक पूर्व राष्ट्रपति के कुछ शब्द अमेरिका के ताकतवर नेता को इतना डरा सकते हैं, तो रूस सही रास्ते पर है।’ इसके जवाब में ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘शब्दों के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा।’
राष्ट्रपति ट्रंप ने मेदवेदेव को ‘फेल राष्ट्रपति’ कहकर हमला किया और कहा कि रूस और अमेरिका को एक-दूसरे से कोई व्यापार नहीं करना चाहिए। भारत पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भारत-रूस के रिश्तों से उन्हें फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि भारत के टैक्स बहुत ज्यादा हैं। वहीं दिमित्री मेदवेदेव ने भी पलटवार करते हुए कहा कि ट्रंप को अपने पसंदीदा जॉम्बी फिल्मों की याद करनी चाहिए और रूस की ‘डेड हैंड’ रणनीति को नहीं भूलना चाहिए।
इससे पहले मेदवेदव ने ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि वह उन देशों को हल्के में न लें, जिन्हें वह मृत बता रहे हैं। उनका यह बयान तब सामने आया, जब ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में भारत और रूस के आपसी संबंधों पर हमला किया और कहा कि ये दोनों देश अपनी ‘मरी हुई अर्थव्यवस्थाओं’ को गर्त में ले जा सकते हैं। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, ‘डेड हैंड’ शब्द शीत युद्ध के दौर की पश्चिमी शब्दावली से लिया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...