रुद्रप्रयाग। पहाड़ी जिलों में लगातार बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं। जहां राजमार्गों पर पहाड़ी दरक रही हैं, तो केदारनाथ पैदल मार्ग भी जानलेवा बना है। गौरीकुंड से केदारनाथ 19 किमी पैदल मार्ग पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने में लगे हैं, जिस कारण यात्रियों को जान हथेली पर रखकर सफर करना पड़ रहा है। शनिवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण महाराष्ट्र के तीर्थ यात्री की मौत हो गई।
पहाड़ों में बारिश का सितम लगातार जारी है। बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश का सबसे बुरा असर केदारनाथ धाम की यात्रा पर पड़ रहा है। बीते दिनों तेज बारिश होने और गौरीकुंड-केदारनाथ 19 किमी पैदल मार्ग पर खतरा होने को देखते हुए जिला प्रशासन ने 14 अगस्त तक केदारनाथ यात्रा पर रोक लगाई थी, लेकिन फिर भी कुछ यात्री सोनप्रयाग से आगे जाने पर अड़े हुए थे, जिन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।
15 अगस्त को जैसे ही केदारनाथ धाम की यात्रा खोली गई तो सैकड़ों की संख्या भक्त रवाना हुए, लेकिन शनिवार सुबह एक घटना हो गई, जिसमें एक तीर्थ यात्री की पैदल मार्ग पर पत्थर गिरने से मौत हो गई। 15 अगस्त सुबह करीब 10 बजे पुलिस चौकी गौरीकुंड को सूचना मिली कि गौरीकुंड से करीब एक किमी ऊपर केदारनाथ यात्रा मार्ग में छौड़ी गधेरे के पास एक यात्री की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मृत्यु हो गयी है।
सूचना पर मृत यात्री परमेश्वर भीम राव खावाल पुत्र भीम राव खावाल निवासी गली नम्बर 68 4/ बी वड़गां कोलहटी औरंगाबाद महाराष्ट्र उम्र 38 वर्ष को तत्काल जिला प्रशासन की यात्रा मैनेजमेंट फोर्स और पुलिस ने गौरीकुंड अस्पताल लाया गया है, जहां अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की गई। दूसरी ओर बारिश के कहर से राजमार्गों पर सफर बेहद खतरनाक हो रहा है। हाईवे की पहाड़ी से कब मौत बरस जाए, कहा नहीं जा सकता। बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे के जगह-जगह पहाड़ी दरकने से तीर्थ यात्रियों को मिनटों के सफर को तय करने में घंटों लग रहे हैं। राजमार्गो के घंटों बंद रहने से यात्री भी खासे परेशान हैं, जबकि पहाड़ी दरकने के दृश्य देखकर हैरान हो रहे हैं।
पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर महाराष्ट्र के यात्री की मौत
Latest Articles
भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को अंतरिक्ष मिशन पर...
नई दिल्ली। भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को कजाकिस्तान के बैकोनूर अंतरिक्ष प्रशिक्षण केंद्र से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के...
कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहले जत्थे ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे...
नई दिल्ली। कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे से चीन में प्रवेश कर गया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का न्यूजीलैंड की अपनी दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा के शुरू में ऑकलैंड पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया गया।...
सीबीआई ने 133 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने मुंबई में एक निजी कंपनी के निदेशकों के खिलाफ 133 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि की कथित धोखाधड़ी...
उच्च शिक्षा, पर्यटन, शिक्षा, रोजगार, वन संरक्षण एवं प्रशासनिक सुधारों से जुड़े प्रस्तावों को...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के समग्र विकास, शिक्षा, पर्यटन, वित्तीय प्रशासन, युवाओं के...















