जम्मू: जम्मू-कश्मीर में कठुआ और माधोपुर पंजाब के बीच रेल पुल पर पटरियों के असंतुलन के कारण रेल यातायात बाधित हो गया है। इस वजह से 51 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से समाप्त या शुरू किया जाएगा। उत्तर रेलवे की ओर से शनिवार को बताया गया कि यात्री सावधानी बरतें और यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करें। रद्द की गई ट्रेनों में जम्मूतवी–धनबाद स्पेशल (03310), जम्मूतवी–पुणे जेहलम एक्सप्रेस (11078), जम्मूतवी–नई दिल्ली राजधानी (12426), जम्मूतवी–हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस (12332), जम्मूतवी–पटना आर्चना एक्सप्रेस (12356), जम्मूतवी–अजमेर एक्सप्रेस (12414), उत्तर सम्पर्क क्रांति (12446/12445), श्री शक्ति एक्सप्रेस (22461/22462), स्वराज एक्सप्रेस (12471) सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा नई दिल्ली–श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत (22439/22477) और कटरा–नई दिल्ली वंदे भारत (22440/22478) जैसी ट्रेनें भी रद्द रहेंगी। वहीं वाराणसी–जम्मूतवी एक्सप्रेस (12237) अंबाला कैंट तक ही जाएगी, जम्मूतवी–वाराणसी एक्सप्रेस (12238)अंबाला कैंट से शुरू होगी। जम्मूतवी–कोलकाता टर्मिनल एक्सप्रेस (13152) भी अंबाला कैंट से ही चलेगी।
फंसे यात्रियों की मदद के लिए उत्तर रेलवे की ओर से शनिवार को दो विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। यह दोनों स्पेशल ट्रेनें जम्मू से विभिन्न रूटों पर चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों में यात्रियों की जरूरत को देखते हुए अलग-अलग श्रेणी के डिब्बों की व्यवस्था की गई है।
पहली स्पेशल ट्रेन जम्मू से दादनगर (मऊ) के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन लुधियाना, नई दिल्ली, ग्वालियर और भोपाल मार्ग से होते हुए दादनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 2 कोच सेकेंड एसी, 1 कोच फर्स्ट एसी, 4 कोच थर्ड एसी, 2 कोच थर्ड एसी इकॉनमी, 6 स्लीपर और 4 जनरल कोच लगाए जाएंगे। दूसरी स्पेशल ट्रेन जम्मू से छपरा के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन लुधियाना, मुरादाबाद, गोंडा और बस्ती मार्ग से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन में 1 कोच सेकेंड एसी, 10 कोच थर्ड एसी इकॉनमी, 5 स्लीपर और 4 जनरल कोच रहेंगे। रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दोनों ट्रेनों के प्रस्थान का समय अस्थायी है और आवश्यकता के अनुसार इसमें परिवर्तन संभव है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले आधिकारिक स्रोतों से समय की पुष्टि अवश्य कर लें।
जम्मू-कश्मीर रेलमार्ग बाधित, 51 ट्रेनें रद्द; फंसे यात्रियों के लिए चलाईं विशेष गाड़ियां
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















