नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन 2 से 4 सितंबर तक चलेगा और भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र को मजबूत व आत्मनिर्भर बनाने पर केंद्रित होगा। इस बार 48 से अधिक देशों के करीब 2500 प्रतिनिधि और 20,000 से ज्यादा प्रतिभागी इसमें शामिल होंगे।
सरकार का लक्ष्य भारत को सेमीकंडक्टर डिजाइन और उत्पादन का वैश्विक केंद्र बनाना है। उद्घाटन के बाद, प्रधानमंत्री 3 सितंबर को सीईओ राउंडटेबल में भी शामिल होंगे। इस दौरान वैश्विक उद्योग जगत के बड़े नेता भारत में निवेश, तकनीक और सहयोग के अवसरों पर चर्चा करेंगे।
तीन दिन चलने वाला यह सम्मेलन सेमीकंडक्टर फैब, एडवांस पैकेजिंग, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर केंद्रित होगा। इसमें डिजाइन लिंक्ड इंसेंटिव (DLI) योजना, स्टार्टअप इकोसिस्टम की प्रगति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे मुद्दे भी शामिल होंगे।
सम्मेलन में 150 से अधिक वक्ता और 50 से ज्यादा वैश्विक नेता भाग लेंगे। साथ ही 350 से अधिक प्रदर्शक अपनी तकनीकी क्षमताएं पेश करेंगे। छह देशों की राउंडटेबल चर्चाएं, स्टार्टअप और वर्कफोर्स डेवलपमेंट के लिए विशेष पवेलियन भी इस आयोजन का हिस्सा होंगे।
सेमीकॉन इंडिया सम्मेलन की शुरुआत 2022 में बंगलूरू से हुई थी। 2023 में यह गांधीनगर और 2024 में ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुआ। इस बार दिल्ली में इसका आयोजन भारत की सेमीकंडक्टर नीति और भविष्य की दिशा को वैश्विक मंच पर और मजबूती से प्रस्तुत करेगा। माना जा रहा है इससे भारत को सेमीकंडक्टर के क्षेत्र मजबूती मिलेगी।
पीएम मोदी सेमीकॉन इंडिया का उद्घाटन करेंगे; 48+ देशों के करीब 2500 प्रतिनिधि होंगे शरीक
Latest Articles
केंद्र ने बाढ़ प्रभावित राज्यों को सहायता के लिए दो हजार करोड़ रुपये से...
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान बाढ़ प्रभावित राज्यों को सहायता देने के लिए राज्य आपदा मोचन कोष-...
प्रधानमंत्री ने 18 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आंध्र प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है और केंद्र सरकार व्यापक अवसंरचना और औद्योगिक...
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी: सीईओ
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के...
बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि 4 अगस्त तक बढ़ी
देहरादून/रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष-2027 के संस्थागत परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि विस्तरित की है।...
सृष्टि कंडारी दहेज हत्या प्रकरण में पति व ननद गिरफ्तार
देहरादून। डोईवाला थाना क्षेत्र में नवविवाहिता सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में...

















