25.1 C
Dehradun
Saturday, August 29, 2026


spot_img

इनसाइडर ट्रेडिंग की आशंका दूर करने के लिए अनुपालन सख्त करें बैंक’: सेबी प्रमुख तुहिन कांत पांडेय

नई दिल्ली: सेबी प्रमुख ने सूचीबद्ध बैंकों के प्रबंध निदेशकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि इनसाइडर ट्रेडिंग का जोखिम वहां पनपता है, जहां नियंत्रण कमजोर होता है, जहां प्रक्रियाएं अस्पष्ट होती हैं, जिम्मेदारियां तय नहीं होती हैं और निगरानी सही ढंग से नहीं होती है। उन्होंने इससे बचने के लिए बैंक प्रमुख आगे क्या कहा, आइए जानते हैं विस्तार से।
इनसाइडर ट्रेडिंग रोकने के लिए बने नियमों का पालन करना बैंक प्रबंधन की नैतिक जिम्मेदारी है। बैंकों की ओर से ऐसे उल्लंघनों का पता लगाने और उन्हें रोकने के लिए आंतरिक नियंत्रण को भी मजबूत करने की जरूरत है। सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने बुधवार को यह बात कही।
सेबी प्रमुख ने सूचीबद्ध बैंकों के प्रबंध निदेशकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से कहा, “इनसाइडर ट्रेडिंग का जोखिम वहां पनपता है, जहां नियंत्रण कमजोर होता है, जहां प्रक्रियाएं अस्पष्ट होती हैं, जिम्मेदारियां तय नहीं होती हैं, और निगरानी सही ढंग से नहीं होती है।” उन्होंने कहा कि कमजोर नियंत्रण कई तरक की धोखाधड़ी के पीछे का प्रमुख कारण होता है।
सेबी प्रमुख का यह बयान जून में नियामक की ओर से इंडसइंड बैंक के कुछ शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ इनसाइडर ट्रेडिंग मानदंडों के उल्लंघन के लिए जारी किए गए अंतरिम आदेश की पृष्ठभूमि में आया है। नियामक की जांच में पता चला था कि बैंक के एमडी व सीईओ और डिप्टी सीईओ सहित कुछ सीनियर अधिकारियों ने कथित तौर पर इंडसइंड बैंक के शेयरों में कारोबार किया। इस दौरान उनके पास बैंक के डेरिवेटिव पोर्टफोलियो के खाता शेष में विसंगतियों से जुड़ी अप्रकाशित व कीमतों के प्रति संवेदनशील जानकारी (यूपीएसआई) मौजूद थी।
सेबी प्रमुख ने बैंकों से कहा कि वे यूपीएसआई (Unpublished Price-Sensitive Information) की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने चेतावनी दी कि बैठकों या ईमेल के जरिए की गई अनौपचारिक या अनौपचारिक जानकारी भी गंभीर उल्लंघन मानी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, “एक भी लीक कुछ ही सेकंड में डिजिटल नेटवर्क पर फैल सकती है और ऐसी स्थिति में स्टॉक की कीमतों, निवेशकों के विश्वास या आपके बैंक की प्रतिष्ठा को हुए नुकसान की भरपाई करने का कोई तरीका नहीं है।”
पांडेय ने बैंकों को यह भी याद दिलाया कि वे दोहरी जिम्मेदारी निभाते हैं। एक तो वे स्वयं सूचीबद्ध संस्थाओं के रूप में बाजार से जुड़े हैं और दूसरी तरफ अन्य सूचीबद्ध कंपनियों की संवेदनशील जानकारी के भी वे संरक्षक हैं। पांडे ने कहा कि भेदिया व्यापार निषेध (पीआईटी) के अंतर्गत अनुपालन अधिकारी की भूमिका होनी चाहिए। नियमों का अनुपालन केवल एक कानूनी दायित्व ही नहीं, बल्कि एक नैतिक जिम्मेदारी भी है। सेबी प्रमुख ने जोर देकर कहा कि यह भूमिका कभी भी प्रतीकात्मक नहीं होनी चाहिए। बोर्डों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अनुपालन अधिकारियों को अधिकार, प्रशिक्षण, उपकरण और नेतृत्व से स्पष्ट समर्थन प्राप्त हो ताकि वे नियमों को प्रभावी ढंग से लागू कर सकें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अनुपालन अधिकारी की निगरानी को कभी नजरअंदाज न करें।”
पांडे ने बैंकों से मजबूत अनुपालन के लिए तकनीक का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वचालित ट्रेडिंग विंडो प्रबंधन, केंद्रीकृत पूर्व-मंजूरी और प्रकटीकरण पोर्टल, और डिजिटल प्रशिक्षण एवं प्रमाणन प्लेटफ़ॉर्म, अनुपालन जोखिमों को काफ़ी हद तक कम कर सकते हैं। उन्होंने आगे सुझाव दिया कि संवेदनशील अवधियों के दौरान ट्रेडों की निगरानी के लिए तकनीकी समाधान विकसित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे उपायों से अनुपालन टीमों पर बोझ कम होगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...