11 C
Dehradun
Wednesday, January 21, 2026


ट्रंप पर भड़के राष्ट्रपति पुतिन, कहा-भारत-चीन पर उपनिवेश काल जैसी दबाव की नीति नहीं चलेगी

बीजिंग: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी फटकार लगाई है। पुतिन ने कहा कि भारत और चीन जैसे बड़े और मजबूत देशों पर दबाव बनाने के लिए उपनिवेश काल जैसी नीतियों का इस्तेमाल करना गलत है। उन्होंने साफ कहा कि अब वह दौर खत्म हो चुका है जब ताकतवर देश अपनी मनमानी करते थे।
बता दें कि व्लादिमीर पुतिन चीन की विजय परेड में हिस्सा लेने के लिए बीजिंग पहुंचे हैं। बुधवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘भारत और चीन जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के पास न सिर्फ विशाल जनसंख्या है, बल्कि उनके अपने राजनीतिक तंत्र और कानून हैं। ऐसे देशों के नेताओं से बात करते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि उन पर किसी भी तरह की धमकी या सजा की नीति उल्टा असर डाल सकती है।’
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और चीन जैसे देशों का इतिहास संघर्षों से भरा है। ये देश लंबे समय तक उपनिवेशवाद और अपनी संप्रभुता पर हमलों का सामना करते रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘जब किसी नेता से कहा जाता है कि उसे सजा दी जाएगी, तो वह सोचता है कि अगर उसने कमजोरी दिखाई तो उसकी राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा। यही बात उसके फैसलों को प्रभावित करती है।’
पुतिन ने ट्रंप की नीति की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका को यह समझना होगा कि उपनिवेश काल अब खत्म हो चुका है। पुतिन ने आगे कहा, ‘वे अपनी ताकत दिखाकर दूसरों पर दबाव नहीं बना सकते। किसी देश को ‘सजा देने’ जैसी भाषा का इस्तेमाल साझेदारों के लिए नहीं होना चाहिए।’
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल में भारत और चीन पर कड़े आर्थिक कदम उठाए थे। भारत के मामले में, ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया है। चीन पर शुरू में उन्होंने 145 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था। बाद में दोनों देशों के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौता हुआ, जिसके बाद अमेरिकी टैरिफ घटाकर 30 प्रतिशत कर दिया गया। वहीं चीन ने भी अमेरिकी सामान पर लगने वाला टैरिफ 125 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया। रूसी राष्ट्रपति पुतिन का यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत और चीन दोनों ही विश्व राजनीति और अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं, और अमेरिका की नीतियां इन पर सीधा असर डालती हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भाजपा अध्यक्ष बनते ही चुनावी मोड में आए नितिन नवीन; कई राज्यों के चुनाव...

0
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालते ही संगठन को सीधे चुनावी मोड में डाल दिया है।...

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स बोलीं: दुनिया में चल रही ‘स्पेस रेस’, लक्ष्य है चांद...

0
नई दिल्ली: प्रसिद्ध अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने कहा है कि इस समय दुनिया में एक तरह की ‘स्पेस रेस’ जरूर चल रही...

बांग्लादेश के हालात और बिगड़ेंगे?: भारत का बड़ा फैसला, अधिकारियों के परिवारों को वापस...

0
नई दिल्ली। कूटनीतिक तनातनी के बीच भारत ने सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश को नॉन फैमिली श्रेणी में डाल कर वहां विभिन्न मिशनों में तैनात...

भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन की पहली बड़ी बैठक, विकसित भारत बनाने...

0
नई दिल्ली। नितिन नवीन को 20 जनवरी को औपचारिक तौर पर भाजपा का नया अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही भाजपा...

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान ने रचा नया कीर्तिमान, मुख्यमंत्री धामी के...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल, संवेदनशील और परिणामोन्मुख नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम प्रदेश...