33.3 C
Dehradun
Saturday, June 27, 2026


spot_img

नेपाल के विरोध-प्रदर्शन में 19 की मौत, 250 घायल; गृहमंत्री रमेश लेखक ने दिया इस्तीफा

काठमांडू: हिंसा के बाद स्थानीय प्रशासन ने राजधानी के कई हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया है। काठमांडू के अलावा, ललितपुर जिले, पोखरा, बुटवल और सुनसराय जिले के इटाहारी में भी कर्फ्यू के आदेश जारी किए गए। काठमांडो में संसद भवन, राष्ट्रपति भवन, उपराष्ट्रपति आवास और प्रधानमंत्री कार्यालय के आसपास के क्षेत्रों में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही, प्रदर्शन, बैठक, जमावड़ा या धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं होगी।
नेपाल के गृहमंत्री रमेश लेखक ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोमवार शाम प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को प्रधानमंत्री आवास पर कैबिनेट बैठक के दौरान अपना इस्तीफा सौंपा। बैठक में मौजूद एक मंत्री के अनुसार, लेखक ने नैतिक आधार पर इस्तीफा दिया है।
इससे पहले नेपाली कांग्रेस के महासचिव गगन थापा और विश्व प्रकाश शर्मा ने कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में लेखक के इस्तीफे की मांग की थी। कांग्रेस अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन लेखक ने बैठक में अपने इस्तीफे की मंशा जताई और फिर कैबिनेट बैठक में औपचारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि रमेश लेखक को 15 जुलाई 2024 को गृहमंत्री नियुक्त किया गया था।
भारत और नेपाल के 1751 किमी लंबे खुले बॉर्डर की हिफाजत कर रहा केंद्रीय अर्धसैनिक बल ‘सशस्त्र सीमा बल’ (एसएसबी) अलर्ट पर है। हालांकि नेपाल में हो रही हिंसा के मद्देनजर, बॉर्डर पर अतिरिक्त फोर्स नहीं लगाई जा रही है। सीमा पर जितने भी संवेदनशील प्वाइंट हैं, उन पर पैनी नजर रखी जा रही है।
व्हाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हाल ही में लगाए गए प्रतिबंध को लेकर सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। नेपाल का स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, आज के विरोध प्रदर्शन में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 250 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं।नेपाल में सोशल मीडिया पर पाबंदी और सरकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा सड़कों पर उतर आए हैं। सोमवार को नेपाल की राजधानी काठमांडो के साथ-साथ पोखरा, चितवन, नेपालगंज और बिराटनगर समेत कई शहरों में युवाओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हजारों प्रदर्शनकारी संसद परिसर में घुस गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जगह-जगह झड़पें हुईं। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई है और 250 से अधिक घायल हुए हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा

0
हरिद्वार: देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार में दधीचि अंगदान संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...

प्रदेशभर में आयोजित होगा सहकारिता सप्ताह

0
देहरादून। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के गौरवशाली 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जनपदों व विकासखंडों में आगामी 29 जून से...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन...

देशभर में ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ की गतिविधियों में 1.31 करोड़ से अधिक नागरिकों...

0
हरिद्वार/देहरादून।  देश भर में आयोजित नशा मुक्त भारत सप्ताह का समापन शुक्रवार को उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम...

राज्य बनने के बाद पहली बार पांच मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का निर्यात

0
देहरादून। राज्य निर्माण के बाद पहली बार उत्तराखंड की मछली इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची हैं। पिथौरागढ़ जिले की तीन सहकारी समितियों ने राज्य सरकार...