21.9 C
Dehradun
Monday, September 7, 2026


spot_img

वाणिज्य मंत्रालय बोला-भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर हुई सकारात्मक बातचीत

नई दिल्ली: वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका के मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच के साथ भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर हुई चर्चा सकारात्मक और भविष्य की दिशा तय करने वाली रही। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों देशों ने इस समझौते को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने के लिए प्रयास तेज करने का निर्णय लिया है, ताकि यह दोनों के लिए फायदेमंद हो।
भारत की तरफ से बातचीत का नेतृत्व वाणिज्य विभाग के विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने किया। वहीं, अमेरिकी टीम का नेतृत्व ब्रेंडन लिंच ने किया, जो दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के लिए अमेरिका के सहायक व्यापार प्रतिनिधि हैं। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल सोमवार शाम नई दिल्ली पहुंचा और मंगलवार को पूरे दिन भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों और प्रस्तावित समझौते पर चर्चा की। अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने भी बैठक को सकारात्मक बताया और कहा कि यह वार्ता आगे की रणनीति तय करने में अहम साबित होगी। इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना और आर्थिक सहयोग को नई दिशा देना है।
अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर हुई बातचीत सकारात्मक रही। अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने बताया कि इस बैठक में दोनों पक्षों ने व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के अगले कदमों पर चर्चा की। पिछले कुछ महीनों में दोनों देशों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन कृषि और डेयरी जैसे अहम मुद्दों पर मतभेद के कारण समझौता नहीं हो सका। ट्रंप प्रशासन के मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच दक्षिण और मध्य एशिया के लिए सहायक अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि हैं। वह क्षेत्र के 15 देशों के संबंध में अमेरिकी व्यापार नीति के विकास और कार्यान्वयन की देखरेख करते हैं। वहीं इस पर भारतीय चैंबर ऑफ कॉमर्स की एविएशन और टूरिज्म एक्सपर्ट कमेटी के चेयरमैन और दिल्ली-इंडो-यूएस स्मॉल बिजनेस चैंबर के प्रेसिडेंट डॉ. सुभाष गोयल ने कहा, ‘आज हमारी बहुत अहम बातचीत हुई। दोनों पक्षों के बीच बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई। अमेरिकी पक्ष कृषि और अन्य मुद्दों पर कुछ रियायतें चाहता था। अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ (कर) इसलिए लगाया था क्योंकि हम रूस से तेल खरीद रहे थे। मुझे लगता है कि बातचीत बहुत सकारात्मक माहौल में खत्म हुई। भारतीय पक्ष ने कहा है कि वे इन मुद्दों पर विचार करेंगे। जो भी समझौता होगा, वह दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा और दोनों के हितों को ध्यान में रखकर होगा। यह बातचीत एक अच्छी शुरुआत है। पहले वार्ताएं ठप पड़ी थीं, लेकिन अब यह गतिरोध खत्म होने का संकेत है, जो एक बहुत ही अच्छा संकेत है।’
हाल ही में अमेरिका और भारत के रिश्तों में तनाव बढ़ गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ को दोगुना कर 50 प्रतिशत कर दिया था। इसमें रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क भी शामिल था। भारत ने इस कदम को अनुचित, अन्यायपूर्ण और अस्वीकार्य बताया था। लेकिन इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से भारत और प्रधानमंत्री मोदी को लेकर कई बार सकारात्मक संदेश सोशल मीडिया पर लिखे गए, जिसे लेकर पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया पर सकारात्मक जवाब दिया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...