13 C
Dehradun
Tuesday, March 17, 2026


spot_img

एम्पीयर ने लॉन्च किया नया फैमिली स्कूटर मैग्नस ग्रैंड

नई दिल्ली: ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर ब्रांड, Ampere (एम्पीयर) ने भारत में Magnus Grand (मैग्नस ग्रैंड) फैमिली स्कूटर लॉन्च कर दिया है। ब्रांड का दावा है कि मैग्नस ग्रैंड का उद्देश्य स्टाइल, आराम, टिकाऊपन, सुरक्षा और एडवांस्ड एलएफपी बैटरी तकनीक के मामले में नए मानक स्थापित करना है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 90 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
मैग्नस ग्रैंड को Ampere Magnus Neo (एम्पीयर मैग्नस नियो) के डिजाइन पर बनाया गया है, लेकिन इसमें कई नए अपडेट्स शामिल हैं। इसमें दो नए प्रीमियम ड्यूल-टोन कलर- मैचा ग्रीन और ओशन ब्लू दिए गए हैं, जिन पर गोल्ड फिनिश बैजिंग है। इसके अलावा, इसमें मजबूत ग्रैब रेल, एडवांस ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी, ज्यादा स्पेस वाली सीट और हाई पेलोड कैपेसिटी जोड़ी गई है।
इस स्कूटर में 2.3 kWh की LFP बैटरी लगी है, जो इको मोड में एक बार चार्ज करने पर 80-95 किमी तक की रेंज देती है। बैटरी पर कंपनी 5 साल या 75,000 किमी की वारंटी दे रही है। यह बैटरी अलग-अलग तरह की ट्रैवल जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई है।
लॉन्च के मौके पर ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास सिंह ने कहा, “मैग्नस ग्रैंड हमारे लिए एक बड़ा कदम है, जो टेक्नोलॉजी और यूजर-फ्रेंडली डिजाइन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। यह स्कूटर फैमिली और कम्यूटर्स दोनों की जरूरतों को पूरा करेगा। इसमें बेहतर कम्फर्ट, ज्यादा सेफ्टी और आसान राइडिंग का अनुभव मिलेगा। साथ ही हमारी आफ्टर-सेल्स सर्विस Ampere Care (एम्पीयर केयर) पर भरोसा भी रहेगा।”

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने विदेश मामलों की...

एनडीए ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की है। विजयी उम्मीदवारों में भाजपा के नितिन...

राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा शुरू

0
नई दिल्ली। राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की सेवाओं के लिए भारत...

कुंभ मेला की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

0
हरिद्वार/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में...

उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर...