27.8 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

‘मेरे भारत से घनिष्ठ संबंध, PM मोदी के साथ भी अच्छे रिश्ते’; लंदन दौरे पर ट्रंप ने मानी अहमियत

लंदन: टैरिफ को लेकर चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत के साथ अच्छे संबंध होने की बात दोहराई। रूसी तेल व्यापार को लेकर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि मैं भारत के बहुत करीब हूं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे करीबी मित्र हैं। मैंने पिछले दिनों जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए उनसे बात की थी। हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं और उन्होंने अच्छा बयान भी दिया था।
ब्रिटेन दौरे पर गए ट्रंप ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ प्रेस वार्ता के दौरान भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर कहा कि बहुत सीधी सी बात है, अगर तेल की कीमतें गिरती हैं, तो पुतिन युद्ध से हट जाएंगे। उनके पास कोई विकल्प नहीं होगा। वह उस युद्ध से हट जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जब मुझे पता चला कि यूरोपीय देश रूस से तेल खरीद रहे हैं। मैंने उन पर प्रतिबंध लगा दिया। चीन अमेरिका को बहुत बड़ा टैरिफ दे रहा है और वह संघर्ष में हस्तक्षेप करने के लिए तभी तैयार हैं जब जिन लोगों के लिए मैं लड़ रहा हूं वे रूस से तेल खरीद रहे हों। ट्रंप ने कहा कि यदि तेल की कीमत कम हो जाती है, तो रूस समझौता कर लेगा। तेल की कीमत बहुत कम हो जाएगी, हमने इसे बहुत कम कर दिया है। ट्रंप ने एक बार फिर दावा दोहराया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को सुलझाने के लिए हस्तक्षेप किया था। उनकी सबसे बड़ी निराशा यह है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ चल रहे संघर्ष को लेकर उन्हें निराश किया, लेकिन व्यापार के माध्यम से वह भारत और पाकिस्तान के साथ सफल रहे।
रूस-यूक्रेन संघर्ष के बारे में ट्रंप ने कहा कि हमने सात परमाणु समझौते किए और उनमें से ज्यादातर समझौते के लायक नहीं थे। हमने भारत और पाकिस्तान के साथ भी समझौता किया। यह पूरी तरह से व्यापार के लिए था। भारत और पाकिस्तान हमारे साथ व्यापार करना चाहते हैं, तो उनको साथ मिलकर काम करना होगा। भारत और पाकिस्तान इस पर जोर-शोर से आगे बढ़ रहे थे।
ट्रंप ने कहा कि रूस-यूक्रेन स्थिति पर कुछ अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। इसका अमेरिका पर सीधा प्रभाव नहीं पड़ेगा। ब्रिटेन हमसे कहीं अधिक रूस-यूक्रेन के करीब है। हमें एक पूरा महासागर अलग करता है। लेकिन मैं यह जरूर कहूंगा कि उस युद्ध में लाखों लोग मारे गए हैं।
फलस्तीनी राज्य को मान्यता देने की ब्रिटेन की योजना के बारे ट्रंप ने कहा कि मैं चाहता हूं कि सात अक्तूबर 2023 के हमलों में बंधक बनाए गए सभी लोगों को रिहा कर दिया जाए। इस मुद्दे पर मेरी प्रधानमंत्री स्टार्मर से असहमति है। यह हमारी कुछ असहमतियों में से एक है। हालांकि ट्रंप ने स्टार्मर को कठिन वार्ताकार बताकर उनकी प्रशंसा की।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...