25.9 C
Dehradun
Monday, March 16, 2026


spot_img

यूपी के 15 लाख कर्मचारियों और शिक्षकों को जल्द मिलेगा बोनस और महंगाई भत्ता

लखनऊ: केंद्र सरकार की घोषणा के बाद UP सरकार भी राज्य कर्मचारियों को बोनस और महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दर का दिवाली तोहफा दे सकती है। इसका फायदा करीब 15 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस मिलेगा। बोनस की अधिकतमधन राशि 7000 रुपये हो सकती है। सातवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा। लगभग 12 लाख पेंशनर्स को महंगाई राहत की दर में वृद्धि का लाभ मिलेगा।
केंद्रीय कर्मचारियों को पहले बोनस और अब तीन प्रतिशत बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ता (डीए) देने के ऐलान के बाद दीवाली से पहले बोनस के साथ ही बढ़े हुए महंगाई भत्ता (डीए) की घोषणा हो सकती है। इसी के साथ पेंशनरों की महंगाई राहत दर भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
राज्य में बोनस पाने वाले अराजपत्रित कर्मचारियों, वर्कचार्ज व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की संख्या लगभग 14.81 लाख है। इन सभी को दीपावली से पहले सरकार बोनस का तोहफा देगी। बोनस से सरकार के खजाने पर लगभग 1000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा।
वहीं सातवें वेतनमान से आच्छादित लगभग 16 लाख राज्यकर्मी, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कार्मिकों के महंगाई भत्ते की दर जो अभी 55 प्रतिशत है तीन प्रतिशत वृद्धि के साथ 58 प्रतिशत की जानी है। इन्हें महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ सरकार जल्द देगी। पांचवें और छठवें वेतनमान वाले राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा बाद में होगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नेपाल के गोरखा जिले में बस दुर्घटना में सात भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत

0
नई दिल्ली। नेपाल के गोरखा जिले में कल शाम एक बस दुर्घटना में सात भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल...

सरकार ने पीएनजी कनेक्शन धारकों को एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने का निर्देश दिया

0
नई दिल्ली।  पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पाइप वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) और द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) दोनों के कनेक्शन वाले परिवारों को...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सऊदी अरब और यूएई के विदेश मंत्रियों से की...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान और संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री तथा विदेश...

निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, पुद्दुचेरी और तमिलनाडु में एक चरण, पश्चिम बंगाल में...

0
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने आज असम, केरल, पुद्दुचेरी और तमिलनाडु में एक चरण में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की, जबकि पश्चिम बंगाल...

लोक भवन में पारंपरिक रूप से मनाया गया लोकपर्व फूलदेई

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने लोक भवन में उत्तराखण्ड के पारंपरिक लोकपर्व फूलदेई को हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ...