देहरादून: एक दिन पहले तक पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षा की तैयारी का दावा करने वाले अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बुधवार की शाम अचानक पांच अक्तूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी। आयोग ने तैयारियां अधूरीं होना व अभ्यर्थियों की मांग को इसका कारण बताया है।
स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में एसआईटी व सीबीआई जांच की संस्तुति के कारण विवादों से घिरे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आगे की परीक्षाओं को कुशलतापूर्वक कराने पर जोर दिया।
इसके तहत सभी स्तर पर तैयारियां भी की गईं। पांच अक्तूबर की सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 और सहायक विकास अधिकारी सहकारिता की परीक्षा होनी थी। पहले आयोग की बोर्ड बैठक और फिर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा भी की गई थी।
आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया का कहना था कि परीक्षा की तैयारी पूरी हैं। अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। लेकिन बुधवार को अचानक परीक्षा स्थगित कर दी गई।
आयोग के सचिव डॉ.शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि अभ्यर्थियों के सुझाव, फीडबैक के आधार पर और आयोग के स्तर से तैयारियां और पुख्ता करने के लिए यह परीक्षा स्थगित की गई है। 12 अक्तूबर की परीक्षाएं होंगी या नहीं, इस पर स्थिति बाद में स्पष्ट की जाएगी।
आयोग ने पांच अक्तूबर की परीक्षा की स्थगित, 12 को होने वाली परीक्षाओं पर भी संशय
Latest Articles
ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति से स्वीकार
नई दिल्ली। ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक का समापन आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हो गया। इसमें ब्रिक्स खेल संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति...
नाथूला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा संपन्न, 464 श्रद्धालु हुए शामिल
नई दिल्ली। सिक्क्मि के नाथूला दर्रे के रास्ते से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा आज संपन्न हो गई। इसके माध्यम से 464 तीर्थ यात्रियों...
प्रधानमंत्री मोदी ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र से नवाचार की वैश्विक छवि बनाने का आग्रह...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र...
आईसीएआर महानिदेशक ने मृदा डेटाबेस को कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया
नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने कहा कि राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण और भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो द्वारा...
गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे।
दो दिवसीय यह...

















