नई दिल्ली। दहशतगर्दों को कड़ा सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना ने बीते मई माह में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था। इस कार्रवाई के तहत सेना ने पाकिस्तान के बहावलपुर, मुरीदके में हमले कर जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों के आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। करीब आधे घंटे की इस कार्रवाई से तिलमिलाए पड़ोसी देश पाकिस्तान ने बीते करीब पांच महीने में भारत के खिलाफ दुष्प्रचार और प्रोपेगेंडा में कोई कसर बाकी नहीं रखी। हालांकि, भारत ने पड़ोसी की हर बेशर्मी, हिमाकत और सैन्य दुस्साहसों का माकूल जवाब भी दिया है। अब एक बार फिर भारतीय सेना के सर्वोच्च अधिकारी- चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान ने पड़ोसी को आगाह किया है। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए साफ किया है कि भारत ‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’ के लिए हर समय तैयार है।
दरअसल, राजस्थान के अनूपगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने देश के सैनिकों के बीच कहा, ‘मेरा इरादा यही था यहां आने का कि खुद आकर देखूं कि अगर ऑपरेशन सिंदूर 2.0 होता है तो हमारी तैयारी कितनी है? जो ब्रीफिंग मुझे मिली है उसे देखकर मुझे बड़ा अच्छा लग रहा है। कल शाम को भी जो मैंने बात चीत की कल शाम को जो ब्रीफिंग मिली बाकी जगहों पर हुई भी बातचीत से भरोसा मजबूत होता है।’ उन्होंने कहा, इस बार भारत पूरी तैयारी के साथ है। इस बार हम संयम नहीं रखेंगे जैसी ऑपरेशन सिंदूर के समय रखी गई।
सीडीएस चौहान ने कहा, भारत ‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’ के लिए तैयार, पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















