24.1 C
Dehradun
Thursday, July 30, 2026


spot_img

एक मिनट में 3000 गोलियां, 4 किमी तक सटीक वार; एयर डिफेंस गन एके-630 से लैस होगी भारतीय सेना

नई दिल्ली : भारतीय सेना अब पाकिस्तान सीमा के पास आबादी वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। मिशन सुदर्शन चक्र के तहत सेना ने छह एके-630 एयर डिफेंस गन प्रणाली खरीदने के लिए सरकारी कंपनी एडवांस्ड वेपन एंड इक्यूपमेंट इंडिया लिमिटेड (एडब्ल्यूईआईएल) को टेंडर जारी किया है। एके-630 एक मिनट में 3000 गोलियां दागने और 4 किलोमीटर दूर तक सटीक वार करने में सक्षम है।
भारतीय सेना की ओर से यह फैसला ऑपरेशन सिंदूर से मिले अनुभव के बाद लिया गया है। चार दिनों तक चले संघर्ष के दौरान पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब में सीधे आम नागरिकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया था। मिशन सुदर्शन चक्र को प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल 15 अगस्त लॉन्च किया था। इसके तहत 2035 तक एक मल्टी-लेयर सुरक्षा कवच तैयार करने की योजना है। इसमें निगरानी तंत्र, साइबर सुरक्षा और वायु रक्षा प्रणाली को शामिल कर देश की अहम जगहों को दुश्मन के हमलों से बचाने की तैयारी है। सेना के मुताबिक, एयर डिफेंस गन प्रणाली पाकिस्तान की सीमा से लगी घनी आबादी और धार्मिक स्थलों को सुरक्षा देगा। यह यह प्रणाली मिशन सुदर्शन चक्र की एयर डिफेंस आर्किटेक्चर में एक मजबूत स्तंभ साबित होगा।
एके-630 एयर डिफेंस गन प्रणाली 30 मिमी मल्टी-बैरेल गन है, जिसे ट्रेलर पर लगाया जाएगा और हाई-मोबिलिटी व्हीकल से खींचा जाएगा। इसकी रेंज करीब 4 किलोमीटर है और यह हर मिनट में 3000 राउंड तक फायरिंग कर सकती है। इसमें ऑल-वेदर इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल फायर कंट्रोल सिस्टम होगा। इससे ड्रोन, रॉकेट, तोपखाने और मोर्टार जैसे खतरों को रोका जा सकेगा।
बीते दिन सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने चेतावनी दी थी कि पाकिस्तान अगर भारत में आतंकी गतिविधियां बढ़ाता है तो ऑपरेशन सिंदूर 2.0 में भारत बिल्कुल भी संयम नहीं दिखाएगा। रक्षा मंत्री ने भी हाल ही में गुजरात के भुज में वायु रक्षा टुकड़ियों का दौरा कर उनकी सराहना की थी, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी ड्रोन और हवाई हमलों को नाकाम किया था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी के प्रावधानः डाॅ. धन सिंह रावत

0
देहरादून। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज राज्य उच्च शिक्षा परिषद की 13वीं बैठक आयोजित की गई।...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 14...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के ग्राम पंचायत सिरड के नैनीपातल सेे ग्राम पंचायत नाघर इण्टर कालेज...

लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर सीएम ने पीएम का आभार...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन्स (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का...

प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस का हो भव्य आयोजनः मुख्य सचिव

0
देहरादून: मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक...

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 31 जुलाई तक...

0
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में अगले दो दिनों के लिए मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।...