17.5 C
Dehradun
Saturday, April 11, 2026


spot_img

बिहार चुनाव: EC ने भरोसा बढ़ाने के लिए उठाया कदम, राजनीतिक दलों की मौजूदगी में शुरू किया EVM का बेतरतीब वितरण

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले उम्मीदवारों के बीच इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए कदम उठाया है। आयोग ने बेतरतीब तरीके से चुनी गई ईवीएम और पेपर ट्रेल इकाइयों का वितरण शुरू किया है। छह नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा।
आयोग ने सोमवार को बताया कि जिला चुनाव अधिकारियों ने ईवीएम प्रबंधन प्रणाली (ईएमएस) के जरिए पहला आकस्मिक चयन किया, जिसमें राष्ट्रीय और राज्य स्तर के मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि दूसरा आकस्मिक चयन मंगलवार तक किया जाएगा।
चुनाव आयोग ने बताया कि पहले बेतरतीब तरीके से 54,311 मतपत्र इकाई (बैलेट यूनिट), 54,311 नियंत्रण इकाई (कंट्रोल यूनिट) और 58,123 वीवीपैट इकाईयों को 121 विधानसभा क्षेत्रों में वितरित किया गया। इनमें कुल 45,336 मतदान केंद्र शामिल हैं। बेतरतीब ढंग से चुनी गई ईवीएम और वीवीपैट की विधानसभावार सूची सभी राष्ट्रीय और राज्य स्तर के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उनके जिलों के मुख्यालय पर दी गई। ये ईवीएम और वीवीपैट संबंधित विधानसभा के स्ट्रॉंग रूम में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में रखे जाएंगे। चुनाव में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची तय होने के बाद पहली बार बेतरतीब ढंग से चुनी गई मशीनों की सूची राजनीतिक दलों के साथ साझा की जाएगी। चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...

0
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...

42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...

0
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...

चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...

उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...