देहरादून। उत्तराखंड में राज्य स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। 9 नवंबर को उत्तराखंड के 25 साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार इस स्थापना दिवस को रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। ताकि उत्तराखंड राज्य स्थापना के इस रजत जयंती महोत्सव को प्रदेशवासियों के लिए यादगार बनाया जा सके। यहीं कारण है कि इस दौरान जहां उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
इसके अलावा यह राज्य स्थापना दिवस इस वजह से भी यादगार रहने वाला है, क्योंकि इस बार के कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों शामिल होंगे। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस को 25 साल पूरे हो रहे है। ऐसे में इस रजत जयंती वर्ष के मद्देनजर देहरादून स्थित विधानसभा भवन में दो दिवस से विशेष सत्र का आयोजन होने जा रहा है। ऐसे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित कर सकती हैं।
हाल ही में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र आहूत करने का निर्णय लिया गया था। हालांकि तिथियां का निर्धारण किए जाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया गया है। वहीं राष्ट्रपति के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी उत्तराखंड आने की संभावना है।
संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 साल पूरा होने पर आयोजित रजत जयंती महोत्सव में शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे पर सहमति बन चुकी है। ऐसे में जल्द ही उत्तराखंड दौरे की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
देहरादून स्थित विधानसभा भवन में आहूत होने जा रहे दो दिवसीय विशेष सत्र में उत्तराखंड राज्य की 25 साल की विकास गाथा पर चर्चा किया जाएगा, ताकि उत्तराखंड के इस 25 साल की उपलब्धियां और विकास की गाथा के साथ ही भविष्य की चुनौतियों पर विस्तृत रूप से चर्चा किया जा सके। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि विधानसभा विशेष सत्र के तिथियां का ऐलान होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड दौरे की तिथि फाइनल हो जाएगी। दूसरी ओर विधानसभा सचिवालय विशेष सत्र की तैयारी में जुटा हुआ है, ताकि भाव और दिव्य रूप में विशेष सत्र का आयोजन किया जा सके। राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर को प्रदेश में रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव भव्य और दिव्य होगा। इस महोत्सव को यादगार बनाए जाने को लेकर उत्तराखंड सरकार तैयारी में जुटी हुई है।
राज्य गठन के रजत जयंती समारोह में शामिल होगीं राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















