27.2 C
Dehradun
Saturday, March 14, 2026


spot_img

भारत-चीन सीमा पर कड़ाके की ठंड; 18 हजार फीट की ऊंचाई पर जम गई देवताल झील

चमोली: भारत-चीन सीमा क्षेत्र में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित देवताल झील इन दिनों कड़ाके की ठंड के कारण जम गई है। पिछले दिनों ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट आ गई थी, जिसके बाद देवताल झील के साथ ही यहां पानी के स्रोत भी जम गए हैं। झील का पानी भी बर्फ में तब्दील हो गया है। इन दिनों कई पर्यटक देवताल तक पहुंच रहे हैं और झील का लुत्फ उठा रहे हैं।
बर्फ से ढकी इस खूबसूरत झील का मनमोहक नजारा देखने के लिए यहां कई लोग पहुंच रहे हैं। यहां तक पहुंचने के लिए लोग स्थानीय प्रशासन से इनर लाइन परमिट लेते हैं। बर्फ से ढकी चोटियां और झील का आकर्षक दृश्य देखकर पर्यटक मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्दियों में देवताल की खूबसूरती में और भी निखार आ जाता है, जिसे देखने का अनुभव अविस्मरणीय है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः...

0
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...

सेबी ने म्यूचुअल फंड को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के...

0
नई दिल्ली। सेबी ने म्यूचुअल फंडों को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के लिए इंट्रा-डे उधार की अनुमति दी। भारतीय प्रतिभूति...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान...

0
गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान सम्‍मान योजना की 22वीं किस्त जारी की। गुवाहाटी में...

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

0
देहरादून: राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक...

मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर...