24.5 C
Dehradun
Tuesday, July 28, 2026


spot_img

PM मोदी से मुलाकात को दिल्ली पहुंची भारतीय टीम, होटल में जोरदार स्वागत

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए भारतीय महिला टीम मंगलवार को दिल्ली पहुंच गई। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने महिला विश्वकप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की।
दिल्ली के होटल पहुंचते ही विश्व विजेता महिला टीम का ढोल नगाड़ों के साथ शानदार स्वागत हुआ। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों और मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने केक काटा और जीत का जश्न मनाया। बता दें कि, महिला टीम 52 साल के वनडे विश्वकप इतिहास में पहली बार चैंपियन बनी है। इससे पहले उसने 2005 और 2017 में विश्वकप का फाइनल खेला था, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर पाई थी।इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही हरमनप्रीत कौर अब भारत की चौथी कप्तान बन गई हैं जिन्होंने विश्व कप जीत का ताज पहना है। उनसे पहले कपिल देव, एमएस धोनी और रोहित शर्मा भारत को विश्व चैंपियन बना चुके हैं। यानी अब महिलाओं की कप्तान हरमनप्रीत ने भी इस गौरवशाली सूची में अपनी जगह बना ली है। यह भारत की महिलाओं का पहला विश्वकप खिताब है, जिसने 2005 और 2017 के फाइनल हार की टीस को भुलाने में मदद की।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने...

0
देहरादून। उत्तराखंड में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को बड़ी सफलता मिल रही है। उत्तराखंड सरकार द्वारा...

राज्यपाल ने राजकीय विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक ली, पारदर्शी परीक्षा, निष्पक्ष भर्ती और गुणवत्तापूर्ण...

0
देहरादून। कुलाधिपति एवं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को लोक भवन में प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की समीक्षा...

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड धंसी, सचिव लोनिवि बोले जिम्मेदार अधिकारियों और...

0
देहरादून। लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने कहा है कि देहरादून में नंदा की चैकी पर नवनिर्मित पुल पूरी तरीके से...

सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहेंः सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर...

0
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्रदेश के अधिकांश जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने तथा सोमवार रात्रि से राज्य के विभिन्न...

पर्यटन मंत्रालय ने भारत को पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने...

0
नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य प्रतिष्ठित इंक्रेडिबल इंडिया ब्रांड के अंतर्गत...