नई दिल्ली: केंद्र सरकार के ई-जागृति डिजिटल उपभोक्ता शिकायत मंच पर 2.75 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 1,388 अप्रवासी भारतीय हैं। उपभोक्ता शिकायतों के लिए इस मंच को एक जनवरी, 2025 को लॉन्च किया गया था। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने रविवार को कहा, जनवरी में शुरुआत के बाद से 13 नवंबर तक इस यूनिफाइड मंच पर 1,30,550 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें से 1,27,058 मामलों का निपटारा हो चुका है। इससे पूरे देश में उपभोक्ता शिकायत निवारण में दक्षता का पता चलता है।
मंत्रालय के मुताबिक, ई-जागृति डिजिटल उपभोक्ता शिकायत मंच पर इस साल 13 नवंबर तक अप्रवासी भारतीयों ने 466 मामले दर्ज कराए हैं। इनमें 146 मामलों के साथ अमेरिका सबसे आगे रहा। ब्रिटेन में बसे अप्रवासी भारतीयों ने 52, संयुक्त अरब अमीरात से 47, कनाडा से 39, ऑस्ट्रेलिया से 26 और जर्मनी से 18 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। देश में 14,758 शिकायतों के साथ गुजरात सबसे आगे रहा। उसके बाद उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र का स्थान रहा।
ई-जागृति अपने समावेशी, नागरिक-केंद्रित डिजाइन के लिए जाना जाता है जो डिजिटल रूप से मामला दर्ज करने, दस्तावेजों का आदान-प्रदान करने, वर्चुअल सुनवाई करने, वास्तविक समय पर एसएमएस करने और ईमेल करने, बहुभाषी सहायता, चैटबॉट सहायता और दृष्टिबाधित और बुजुर्ग उपयोगकर्ताओं के लिए वॉइस-टू-टेक्स्ट सुविधाएं प्रदान करता है।
ई-जागृति पर 1.27 लाख से अधिक उपभोक्ता शिकायतों का निपटान; शिकायतकर्ताओं में अप्रवासी भारतीय भी
Latest Articles
संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आपातकालीन संचार के लिए सेल प्रसारण प्रणाली का शुभारंभ...
नई दिल्ली। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत की आपातकालीन संचार प्रणालियों को सुदृढ़ करने और जन सुरक्षा ढांचे के विस्तार के लिए सेल...
डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम और डॉ. जोराम अनिया बने नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ० आर बालासुब्रमण्यम और डॉक्टर जोराम अनिया को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया है। मंत्रिमंडल सचिवालय...
संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को भारत के लोक सेवा प्रसारक, प्रसार भारती का...
राज्यपाल ने एलबीएस अकादमी में विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर वहां संचालित गतिविधियों को...
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में विभिन्न स्थलों का भ्रमण...
आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर सीएम से मिला
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी के...















