27.5 C
Dehradun
Thursday, July 30, 2026


spot_img

लुधियाना में आतंकियों का एनकाउंटर, ISI आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त; लॉरेंस बिश्नोई गैंग से लिंक का खुलासा

लुधियाना। लुधियाना में जालंधर-पानीपत नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाज़ा के निकट गांव बौंकड़ डोगरा में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आइएसआइ आतंकी माड्यूल के दो आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर ग्रेनेड एक्सचेंज करने आए आतंकियों ने पुलिस से घिरने के बाद डीसीपी की गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं तो एक आतंकी को तीन और दूसरे को एक गोली लगी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर है। मौके से 2 चाइना मेड ग्रेनेड, 5 चाइनीज़ पिस्टल और 50 से अधिक कारतूस बरामद हुए हैं। आतंकियों का कनेक्शन लारेंस बिश्नोई गैंग के गैंग्स्टर हैरी से है, जिसने मुंबई में सलमान खान के घर पर फायरिंग की थी।
पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के अनुसार, कुछ दिन पहले बस्ती जोधेवाल इलाके से पाक आतंकी माड्यूल से जुड़े तीन आतंकियों हरियाणा के अजय, बिहार के अर्श और पंजाब के शमशेर को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार दोनों आतंकी ग्रेनेड की डिलीवरी लेने आए थे। पाकिस्तान में बैठे आइएसआइ से जुड़ा हैंडलर इन्हें वर्चुअल नंबर के जरिये निर्देश दे रहा था। हर व्यक्ति को अलग-अलग टास्क दिया गया था और इसी चेन के जरिये ग्रेनेड अटैक की साजिश रची जा रही थी। कमिश्नर ने बताया कि पकड़े गए माड्यूल को निर्देश दिया गया था कि ग्रेनेड उन्हें कोई देने आएगा और उन्हें एक्सचेंज करना है। इन्हें लेने के बाद इन्हें एक तय स्थान पर फेंककर हमला करना था ताकि बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया जा सके और प्रदेश में दहशत फैलाई जा सके।
इनपुट मिलने पर लुधियाना पुलिस ने हाईवे के पास ट्रैप लगाया। गांव बौंकड़ डोगरा में जब इन आतंकियों को पुलिस ने घेरा तो इन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। डीसीपी हरपाल सिंह की गाड़ी पर चार गोलियां चलाईं।
पुलिस ने पहले हवाई फायरिंग कर चेतावनी दी, लेकिन जब आतंकियों ने नहीं माना तो पुलिस ने भी चार गोलियां चलाईं। मुठभेड़ के बाद दोनों आतंकियों को काबू कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि पूरे माड्यूल और इसके विदेशी हैंडलरों के बारे में जल्द जानकारी दी जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पंचायती राज मंत्रालय ने नागरिक भागीदारी पहल ‘दानवीर’ का शुभारंभ किया

0
नई दिल्ली। पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली में देश भर की ग्राम पंचायतों के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से...

मीडिया और मनोरंजन इकोसिस्टम के लिए सरकार ने शुरू किया वेव्स बाज़ार और वेवएक्स

0
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी इकोसिस्टम मजबूत करने के लिए दो डिजिटल प्लेटफॉर्म -वेव्स...

लोकसभा से पारित हुआ लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक 2026

0
नई दिल्ली।  लोकसभा ने लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया। इस विधेयक से लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम अधिनियम, 2024 में...

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन पर...

0
नई दिल्ली। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से  प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ एक गैर-वित्तीय समझौता...

राज्यपाल ने ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया।...