20.4 C
Dehradun
Saturday, May 30, 2026


spot_img

आधार कार्ड में होने वाले हैं बड़े बदलाव: सिर्फ फोटो और QR कोड से होंगे सारे काम

नई दिल्ली। आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए UIDAI बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। अब आधार कार्ड पर नाम, पता और 12 अंकों की संख्या जैसी जानकारी छापकर नहीं दी जाएगी। कार्ड पर सिर्फ फोटो और QR कोड होगा, जिसमें सारी जानकारी सुरक्षित तरीके से छुपी रहेगी। यह प्रस्ताव दिसंबर 2025 में तय किया जाएगा।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि UIDAI के CEO भुवनेश कुमार ने कहा कि कई जगहजैसे होटल, इवेंट, सोसाइटीअब भी आधार की फोटो कॉपी लेकर उसे स्टोर कर लेते हैं, जबकि कानून ऐसा करने से रोकता है। इससे लोगों के डेटा के गलत इस्तेमाल का खतरा बढ़ जाता है।
उन्होंने ने कहा, “अगर कार्ड पर जानकारी छपती रहेगी, तो लोग वही कागज देखकर पहचान करते रहेंगे और कुछ लोग इसका गलत फायदा उठाएंगे।” नए डिजाइन में सारी जानकारी सिर्फ QR कोड में होगी, जिसे केवल सही तरीके से स्कैन करके ही देखा जा सकेगा।
UIDAI का कहना है कि आधार को पहचान पत्र की तरह दिखाकर उपयोग नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि QR कोड या आधार नंबर से ही उसकी जांच होनी चाहिए। छपी हुई जानकारी के आधार पर पहचान करना आसान होता है और नकली कार्ड भी बनाए जा सकते हैं। नए नियम लाने का फैसला 1 दिसंबर 2025 की बैठक में लिया जाएगा।
UIDAI जल्द ही मौजूदा mAadhaarऐप को हटाकर नया ऐप लाने वाला है। इस ऐप में QR कोड स्कैन से पहचान की सुविधा होगी, चेहरा पहचान (फेशियल रिकग्निशन) जुड़ा होगा और लोग अपनी जानकारी चुनकर साझा कर सकेंगे यह सिस्टम DigiYatraकी तरह काम करेगा और होटल चेक-इन, इवेंट एंट्री, सोसाइटी गेट पर एंट्री जैसे काम आसानी से और सुरक्षित तरीके से हो सकेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने किसानों को बीज उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 1 लाख 74 हजार...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों को पर्याप्‍त बीज उपलब्ध कराने के लिए 1 लाख 74 हजार...

वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंकिंग धोखाधड़ी के 10 हजार से अधिक मामले दर्ज

0
नई दिल्ली। रिज़र्व बैंक ने खबर दी है कि वित्‍तीय वर्ष 2025-26 में बैंक और वित्‍तीय संस्‍थानों में धोखाधड़ी के कुल मिलाकर 10 हजार...

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रौद्योगिकी और नागरिक भागीदारी सहित चार स्तरीय सुरक्षा उपायों...

0
नई दिल्ली।  गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सीमाओं को सुरक्षित करना और अवैध प्रवासन पर अंकुश लगाना राष्‍ट्र की जनसांख्यिकी सुरक्षा...

गंगा तट पर गूंजे आध्यात्म और संस्कृति के स्वर, मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय...

0
पौड़ी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचकर विधिवत गंगा...

असम रेजिमेंट के 7वें बैच के अग्निवीरो की पासिंग आउट परेड में राज्यपाल ने...

0
देहरादून/शिलांग। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने शुक्रवार को शिलांग स्थित असम रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित असम रेजिमेंट के 7वें बैच के अग्निवीरों...