श्रीनगर: एड्रेस एंड इंटरनल मूवमेंट कंट्रोल ऑर्डिनेंस के तहत अवंतिपोरा थाने में दर्ज एक मामले में 40 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। सभी आरोपियों पर कश्मीर में रहकर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और अवैध हथियारों की ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान जाने का आरोप है। ये सभी अभी सीमा पार ही हैं और लौटकर नहीं आए हैं।
अधिकारियों के अनुसार इसी साल अवंतिपोरा थाने में एग्रेस एंड इंटरनल मूवमेंट कंट्रोल ऑर्डिनेंस के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस एफआईआर में शामिल 40 लोग अवैध हथियारों की ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान गए हुए हैं। पाकिस्तान जाने से पहले ये सभी आरोपी कश्मीर में रहकर देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे।
इसी मामले में जांच पूरी कर पुलिस ने 40 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। सभी पर देशद्रोह के आरोप तय किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त और कानूनी कार्रवाई करने तथा कानून के शासन का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
एड्रेस एंड इंटरनल मूवमेंट कंट्रोल ऑर्डिनेंस (एआईएमसीओ) का अर्थ है निकास और आंतरिक आवागमन (नियंत्रण) अध्यादेश, जो जम्मू और कश्मीर में लोगों के बाहर जाने और अंदर आने को नियंत्रित करने के लिए बनाया गया था, ताकि अशांत क्षेत्रों में गतिविधियों को नियंत्रित किया जा सके।
कश्मीर में साजिश बेनकाब, ट्रेनिंग लेने पाकिस्तान गए 40 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल
Latest Articles
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट खुले, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित...
देहरादून। श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी, ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज बुधवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ...
केरलमः त्रिशूर में पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, 12 की मौत, पीएम मोदी...
नई दिल्ली। केरलम में मध्य त्रिशूर जिले के मुंडाथिकोड में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में आज हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत...
सिविल सेवा दिवस पर केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि वित्त प्रणाली को...
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को साहूकारी प्रथाओं से राहत दिलाने के लिए कृषि वित्त प्रणाली...
रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए ट्रॉल सिस्टम की खरीद के...
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए लगभग 975 करोड़ रुपये की लागत से ट्रॉल असेंबली की खरीद के लिए...
भारतीय नौसेना का अपतटीय गश्ती पोत आईएनएस सुनयना इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचा
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का अपतटीय गश्ती पोत आईएनएस सुनयना आज इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचा। यह हिंद महासागर क्षेत्र में इंडियन ओशन शिप- आई.ओ.एस...
















