नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइनइंडिगो ने आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने अपना पहला एयरबसA321XLR (एक्स्ट्रालॉन्ग रेंज) विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा। यह भारत का पहला A321XLR विमान है, जो इंडिगो को लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
इंडिगो ने सोशल मीडिया पर विमान के दिल्ली में लैंडिंग की झलकियां साझा कीं और लिखा, “टचडाउन इन दिल्ली! भारत का पहला A321XLR आखिरकार घर पहुंच गया है।” यह विमान हैम्बर्ग से अबूधाबी होते हुए दिल्ली पहुंचा।
एयरलाइन ने 23 जनवरी से मुंबई-एथेंस और 24 जनवरी से दिल्ली-एथेंसरूट पर A321 XLR विमान तैनात करने की घोषणा की है। इसके साथ ही, इंडिगो ने लंबी दूरी की नैरो-बॉडी विमानों की उड़ानों में कदम रखा है और भारत और ग्रीस के बीच सीधी उड़ानें संचालित करने वाली एकमात्र भारतीय एयरलाइन बन गई है।
इंडिगो की उपलब्धि: भारत का पहला एयरबस A321XLR विमान दिल्ली में उतारा, लंबी दूरी की उड़ानों का नया युग शुरू
Latest Articles
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने ब्रिटिश समकक्ष से की मुलाकात, सुरक्षा चिंताओं पर हुआ...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने ब्रिटिश समकक्ष जोनाथन पॉवेल के साथ बैठक की, जिसमें सुरक्षा चिंताओं पर मंथन हुआ। डोभाल ने...
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार जोरों पर
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का प्रचार जोरों पर है। प्रमुख राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों ने जनसंपर्क...
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समर स्पेशल ट्रेनों की समीक्षा की, यात्रियों की सुविधा...
नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ग्रीष्म ऋतु के दौरान चलाई जा रही अतिरिक्त रेलगाड़ियों की आज नई दिल्ली में एक बैठक में...
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण और तमिलनाडु में सभी सीटों के चुनाव...
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज लगभग 92% मतदान हुआ। वहीं, तमिलनाडु के 234 सीटों के लिए हुए...
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज
देहरादून: पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...
















