23.7 C
Dehradun
Sunday, August 9, 2026


spot_img

देहरादून के पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडर-14 टीम में चयन, घर-परिवार में खुशी की लहर

देहरादून। राजधानी देहरादून के मियाँवाला क्षेत्र में रहने वाले पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडर 14 आयु वर्ग की क्रिकेट टीम में चयन होने से उनके घर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। परिवार और क्षेत्रवासियों की ओर से उन्हें लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा गत वर्ष दिसंबर माह में छिद्दरवाला स्थित आयुष क्रिकेट अकादमी में अंडरदृ14 वर्ग के ट्रायल आयोजित किए गए थे। इन ट्रायल्स में कुल 20 खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड अंडरदृ14 टीम के लिए किया गया, जिसमें देहरादून के मियाँवाला निवासी पार्थ परमार का चयन एक बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में हुआ है। पार्थ परमार के पिता चंद्रपाल सिंह परमार एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं और मियाँवाला में एक कन्फेक्शनरी की दुकान संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि पार्थ को बचपन से ही क्रिकेट में गहरी रुचि रही है। पार्थ वर्ष 2018 से क्रिकेट खेल रहा है और आज उत्तराखंड अंडरदृ14 टीम में चयन होकर न केवल उसने स्वयं का उत्साह बढ़ाया है, बल्कि पूरे परिवार को भी गौरवान्वित किया है।
पिता ने बताया कि पार्थ बचपन से ही विराट कोहली को अपना आदर्श क्रिकेटर मानता है। अब तक पार्थ लगभग 350 मैच खेल चुका है, जिसमें उसने 24 शतक लगाए हैं और 13,000 से अधिक रन बनाए हैं। उत्तराखंड अंडर-14 टीम में चयन का श्रेय पार्थ ने अपने माता-पिता को दिया है। पार्थ का कहना है कि माता-पिता ने हमेशा उसे खेल के प्रति पूरी स्वतंत्रता और समर्थन दिया, जिसके कारण आज उसे प्रदेश का नाम रोशन करने का अवसर मिला है। पार्थ ने कहा कि वह इस मंच पर अच्छा प्रदर्शन कर अधिक से अधिक रन बनाना चाहता है और टीम को जीत दिलाने में योगदान देना चाहता है। पार्थ ने जानकारी दी कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की अंडर 14 टीम मंगलवार, 13 जनवरी को 15 दिनों के लिए इंदौर रवाना होगी, जहां टीम राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में प्रतिभाग करेगी।
शुरुआत से ही पार्थ में क्रिकेट के प्रति था जुनूनः कोच
हिमालय क्रिकेट अकादमी में पार्थ परमार के कोच विजय सिंह उर्फ बंटू ने बताया कि पार्थ बचपन से ही क्रिकेट के प्रति जुनून रखता था। बंटू ने बताया कि पार्थ ने शुरुआती दौर पर अपनी प्रतिभा और अपने टैलेंट से हम सभी का दिल जीता है। जो कि उसे अकादमी में और खिलाड़ियों से अलग दिखाता है। कोच बंटू ने बताया कि पार्थ की मेहनत और लगन का नतीजा है कि आज क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड में उसका चयन हुआ है।
एकेडमिक्स में भी कोई कमी नहींः पुष्पा
पार्थ की माँ पुष्पा परमार ने बताया कि पार्थ खेल के साथ पढ़ाई पर भी पूरा फोकस रखता है। पार्थ की मां पुष्पा ने बताया कि पार्थ राजहंस स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है। पुष्पा ने बताया कि पार्थ ने  आज जो मुकाम हासिल किया है उससे न केवल पार्थ के सपनों में नई उड़ान मिलेगी, बल्कि हमें भी गर्व से पार्थ की मां कहलाने का मौका दिया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह...

बीएलओ और फील्ड स्टॉफ को प्रोत्साहित करें जिलाधिकारीः सीईओ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को कुमांऊ-गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर...

मुख्यमंत्री ने 9 लाख 87 हजार 17 पेंशन लाभार्थियों को 146 करोड़ 32 लाख...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत 9लाख 87 हजार 17 विभिन्न पेंशन लाभार्थियों...

भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...

0
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....

आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...