देहरादून। नीलेश आनन्द भरणे आईजी एसटीएफ/अध्यक्ष एसआईटी मय टीम के काठगोदाम पहुंचे, जहां पर उनके द्वारा घटनास्थल (क्राइम सीन) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एफएसएल टीम के माध्यम से मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए। प्रकरण से संबंधित स्वतंत्र गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। एसआईटी द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में नीलेश आनन्द भरणे द्वारा अवगत कराया गया कि ऊधमसिंहनगर पुलिस कार्यालय, थाना आईटीआई, चौकी पैगा तथा अन्य सम्बन्धित कार्यालयों एवं शाखाओं में उपलब्ध इस प्रकरण से संबंधित समस्त अभिलेखों एवं दस्तावेजों को संरक्षित किया जा रहा है, ताकि साक्ष्यों की सुचिता बनी रहे।
प्रकरण की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसआईटी टीम के अतिरिक्त स्थानीय पुलिस को पीड़ित परिवार के किसी भी सदस्य अथवा गवाह से अनावश्यक सम्पर्क न करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। शिकायतकर्ता/पीड़ित एवं प्रकरण से संबंधित गवाहों की सुरक्षा के दृष्टिगत पीड़ित परिजनों के आवास पर अन्य जनपदों से सुरक्षा गार्द की तैनाती की जा रही है। तकनीकी विश्लेषण के लिए 3 सब इंस्पेक्टर, 2 हेड कांस्टेबल, 1 कांस्टेबल को एसआईटी टीम में शामिल किया गया है।
उप निरीक्षक हेमन्त कठैतदृ थाना लोहाघाट, उप निरीक्षक सोनू सिंह एएनटीएफ, उप निरीक्षक राधिका भण्डारी थाना चम्पावत,
हेड कांस्टेबल विनोद यादव थाना बनबसा, हेड कांस्टेबल कमल कुमार थाना टनकपुर और कांस्टेबल गिरीश भट्ट सर्विलांस सेल टनकपुर शामिल हैं। देर सायं पीड़ित परिवार से एसआईटी ने मुलाकात की एसआईटी चीफ श्री भरणे ने बताया कि इस संवेदनशील प्रकरण की जांच/विवेचना तथ्यों, साक्ष्यों एवं विधिक प्रावधानों के आधार पर निष्पक्ष रूप से की जा रही है, इसी क्रम में आज एसआईटी द्वारा घटनास्थल के निरीक्षण के उपरांत थाना आईटीआई पर पंजीकृत एफआईटार को भी थाना काठगोदाम स्थानांतरित किया जा रहा है। विवेचना में विधिसम्मत सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरणः एसआईटी चीफ आईजी एसटीएफ पहुंचे काठगोदाम, क्राइम सीन का किया निरीक्षण
Latest Articles
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का किया...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर...
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और...
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता...
सरकार ने स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों के साथ महत्वपूर्ण समझौता...
नई दिल्ली। सरकार ने उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाली कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनेमिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और...
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने निर्णयों में राष्ट्रीय हित...
अश्मिता चालिहा मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल में पहुंची
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा दक्षिण कोरिया के आसन में हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल...

















