गुवाहाटी। पश्चिम बंगाल दौरा पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम पहुंचे। गुवाहाटी में एयरपोर्ट पर उतरने के बाद पीएम मोदी ने चार किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू किया। रोड शो में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद हैं। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा समर्थक भी बड़ी संख्या में उमड़े हैं।
प्रधानमंत्री शनिवार शाम असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंचे। इसके बाद लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एनएच-17 स्थित गोलचक्कर से अजारा तक लगभग चार किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला गया। सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ दिखी। पारंपरिक परिधानों, ढोल-नगाड़ों और लोक नृत्यों ने रोड शो को खास बना दिया।
रोड शो के दौरान असम की विविध सांस्कृतिक पहचान सामने आई। खासतौर पर बोडो संस्कृति की झलकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रधानमंत्री ने लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और जगह-जगह पुष्प वर्षा के बीच आगे बढ़े। समर्थकों में प्रधानमंत्री को देखने और उनका स्वागत करने का उत्साह साफ दिखा।
प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दशकों तक असम की संस्कृति और पहचान का सम्मान नहीं किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में घुसपैठ को बढ़ावा मिला और बोडोलैंड को जानबूझकर देश की मुख्यधारा से अलग रखा गया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों से आज बोडो समाज के युवा आगे बढ़ रहे हैं और असम के सांस्कृतिक दूत बन रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को घुसपैठिए पसंद हैं क्योंकि वे उसका वोट बैंक बनते हैं। भाजपा सरकार असम की जमीन और मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा कर रही है।
प्रधानमंत्री दो दिवसीय असम दौरे पर हैं। इस दौरान करीब 7,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की जानी है। रोड शो के बाद प्रधानमंत्री सरुसजाई स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने पारंपरिक बोडो सांस्कृतिक कार्यक्रम बागुरुम्बा द्वौ में भाग लिया। पीएम ने कहा कि असम की संस्कृति भारत की ताकत है और भाजपा इसे सम्मान देने का काम कर रही है।
पीएम के असम दौरे पर चार किलोमीटर तक मोदी-मोदी की गूंज, दिखी बोडो संस्कृति की झलकियां
Latest Articles
ईरान पर होगा बड़ा हमला, ब्रिटिश ठिकानों पर अमेरिकी बी-2 स्टील्थ बमवर्षकों की तैनाती...
नई दिल्ली। अमेरिकी स्टील्थ बमवर्षक विमानों के ब्रिटेन के हवाई अड्डों पर पहुंचने की आशंका बढ़ गई है, ठीक उसी समय जब राष्ट्रपति डोनाल्ड...
यूपीएससी के 10 चमकते चेहरे, किसी ने MBBS की तो कोई है आईआईटीयन
नई दिल्ली। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित हो चुका है। राजस्थान के रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने इस परीक्षा में...
चुनाव से पहले भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव...
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की 'परिवर्तन यात्रा' पूरे राज्य में तेजी से आगे बढ़ रही है।...
राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थानों पर जुआ...
केन्द्रीय मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार: चार साल बेमिसाल’...
देहरादून: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार, 7 मार्च 2026 को हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’...















