13.8 C
Dehradun
Monday, March 16, 2026


spot_img

भाजपा अध्यक्ष बनते ही चुनावी मोड में आए नितिन नवीन; कई राज्यों के चुनाव प्रभारियों को किया नियुक्त

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालते ही संगठन को सीधे चुनावी मोड में डाल दिया है। कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने अलग-अलग राज्यों और निकाय चुनावों के लिए जिम्मेदारियां तय कर दीं। इन फैसलों से साफ है कि भाजपा आने वाले चुनावों को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती और शीर्ष स्तर से ही रणनीति तय की जा रही है।
नितिन नवीन ने अपने पहले ही दिन चार अहम चुनावी नियुक्तियां कीं। इनमें केरल विधानसभा चुनाव, ग्रेटर बंगलूरू नगर निगम चुनाव, तेलंगाना नगर निकाय चुनाव और चंडीगढ़ मेयर चुनाव शामिल हैं। पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी बनाकर जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का संकेत दिया है।
चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया है। इससे साफ है कि पार्टी इस चुनाव को भी बेहद अहम मान रही है और शीर्ष नेतृत्व की सीधी निगरानी में रणनीति बनाई जाएगी।
नितिन नवीन के इन शुरुआती फैसलों से यह संदेश गया है कि भाजपा अब हर चुनाव को मिशन मोड में लड़ने की तैयारी कर चुकी है। अनुभवी नेताओं की तैनाती से संगठनात्मक मजबूती बढ़ाने और राज्यों में बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया गया है। पार्टी के भीतर इसे नए अध्यक्ष की मजबूत शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नेपाल के गोरखा जिले में बस दुर्घटना में सात भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत

0
नई दिल्ली। नेपाल के गोरखा जिले में कल शाम एक बस दुर्घटना में सात भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल...

सरकार ने पीएनजी कनेक्शन धारकों को एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने का निर्देश दिया

0
नई दिल्ली।  पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पाइप वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) और द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) दोनों के कनेक्शन वाले परिवारों को...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सऊदी अरब और यूएई के विदेश मंत्रियों से की...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान और संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री तथा विदेश...

निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, पुद्दुचेरी और तमिलनाडु में एक चरण, पश्चिम बंगाल में...

0
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने आज असम, केरल, पुद्दुचेरी और तमिलनाडु में एक चरण में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की, जबकि पश्चिम बंगाल...

लोक भवन में पारंपरिक रूप से मनाया गया लोकपर्व फूलदेई

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने लोक भवन में उत्तराखण्ड के पारंपरिक लोकपर्व फूलदेई को हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ...