नई दिल्ली। ईडी ने रविवार को कहा कि उसने आनलाइन गे¨मग एप विनजो और उसके प्रमोटरों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। ईडी का आरोप है कि कंपनी द्वारा गेम के एल्गोरिदम में हेरफेर करने के लिए बाट्स और एआइ का इस्तेमाल करने के कारण खिलाडि़यों को प्लेटफार्म पर 734 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
ईडी के बेंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय ने 23 जनवरी को अदालत में अभियोग शिकायत दर्ज की। आरोप पत्र में विनजो प्राइवेट लिमिटेड, उसके निदेशक पावन नंदा व सौम्या सिंह राठौर और उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों, जिनमें विदेश स्थित कंपनियां भी शामिल हैं, को आरोपित बनाया है।
इनमें विनजो यूएस इंक, यूएसए विनजो एसजी प्राइवेट लिमिटेड और जे प्राइवेट लिमिटेड को आरोपित बनाया गया है।ईडी ने बताया कि विनजो मोबाइल एप के माध्यम से 100 से अधिक गेम पेश करता था और दावा करता था कि इसके लगभग 25 करोड़ यूजर्स थे, जिनमें से अधिकतर टियर-3 और टियर-4 शहरों से थे।
केंद्र सरकार ने अगस्त 2025 में भारत में पैसों से जुड़े गे¨मग एप पर प्रतिबंध लगा दिया था। ईडी ने आगे कहा, ”गेमिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए कंपनी यूजर्स से सट्टेबाजी की राशि का एक निश्चित प्रतिशत कमीशन के रूप में वसूलती थी। कंपनी अपने यूजर्स को यह भी आश्वासन देती थी कि उसका गेमिंग प्लेटफार्म किसी भी तरह के बाट्स (कंप्यूटर-नियंत्रित पात्र) से मुक्त है, पारदर्शी और सुरक्षित है।”
ED ने ऑनलाइन गेमिंग पर कसा शिकंजा, विनजो ऐप के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
Latest Articles
तीन महीने में शुरू होगा धोलेरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: नागर विमानन मंत्री
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने बताया है कि धोलेरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तीन महीने के भीतर चालू हो जाएगा। परियोजना...
भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन और व्यापार जारी रखने का...
नई दिल्ली। भारत पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर करीबी नजर रखे हुए है। भारत ने एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध...
सरकार ने देश का पहला सेवा उत्पादन सूचकांक जारी किया सरकार ने देश का...
नई दिल्ली। सरकार ने देश का पहला सेवा उत्पादन सूचकांक-आईएसपी का पहला प्रायोगिक सूचकांक जारी किया। इससे पहली बार औपचारिक सेवा क्षेत्र की गतिविधियों...
भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए कल से लागू
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए कल से लागू हो जाएगा। साथ ही, सामाजिक सुरक्षा समझौता – दोहरा...
पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास सख्त, धीमी प्रगति पर...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत संचालित आवासीय परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के...
















