13.2 C
Dehradun
Friday, March 20, 2026


spot_img

पीएम ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति से फोन पर की बात, द्विपक्षीय साझेदारी मजबूत करने पर की चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ फोन पर बात की और द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। अमेरिकी की सैन्य कार्यवाही के बाद पहली बार दोनों नेताओं ने बात की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से बात की। यह पहली बार था, जब अमेरिका की सैन्य कार्रवाई के बाद वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किए जाने के बाद दोनों नेताओं ने बात की।
एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से बात हुई। उन्होंने आगे कहा, हमने सभी क्षेत्रों में अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को और गहरा करने व विस्तार देने पर सहमति जताई है, ताकि आने वाले वर्षों में भारत-वेनेजुएला संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सके। डेल्सी रोड्रिगेज ने पांच जनवरी को वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में पद संभाला था। इससे दो दिन पहले अमेरिकी सेना ने उनके पूर्ववर्ती निकोलस मादुरो को हिरासत में लिया था और उन्हें मुकदमे का सामना कराने के लिए न्यूयॉर्क ले जाया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

SIR में आईटी वॉलिटिसर्य करेंगे BLO की मदद, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राज्य...

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को...

हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि,...

0
देहरादून। उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नैनीताल जनपद के एमबी इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में शनिवार, 21 मार्च को एक...

वाराही धाम देवीधुरा मंदिर के नवनिर्माण कार्य का सीएम धामी ने वर्चुअल माध्यम से...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास से वाराही धाम देवीधुरा, चम्पावत में आयोजित मंदिर के नव निर्माण कार्य के शिलान्यास...

चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्थाः प्रमुख सचिव

0
देहरादून। प्रमुख सचिव वित्त रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सचिवालय में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तरीय वायु गुणवत्ता निगरानी समिति...

राज्य मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, पांच नए मंत्रियों को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

0
देहरादून। राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्री शामिल किए गए हैं। लोकभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने विधायक...