नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया। इसमें महिलाओं, युवाओं, और बुजुर्गों के लिए कई बड़ी योजनाओं का एलान किया गया।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में बजट 2026 पेश किया। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह दूसरा पूर्ण बजट है। वित्त मंत्री के तौर पर निर्मला सीतारमण का यह नौवां बजट है। इस बजट में समाज के तीन मुख्य स्तंभों- महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के विकास पर खास जोर दिया गया है। सरकार ने इन वर्गों के कल्याण के लिए नई योजनाओं और राहत पैकेजों का एलान किया है, जिससे समाज के इन वर्गों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
बजट 2026 में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सरकार ने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए कई नई योजनाओं का एलान किया है। इन घोषणाओं का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना और उन्हें सुरक्षित माहौल देना है।
महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार दस हजार करोड़ रुपये की लागत से ‘सीमार्ट’ (SHE-Mart) स्थापित करेगी। यह प्लेटफॉर्म महिला उद्यमियों को अपने उत्पाद बेचने और नए बाजारों तक पहुंचने में मदद करेगा। इसके साथ ही, स्टार्टअप और एमएसएमई (MSME) क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं के लिए लोन लेना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान होगा। स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं को इस सुविधा का सबसे अधिक लाभ मिलेगा।
कामकाजी महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शहरों में वर्किंग वुमन हॉस्टल और क्रेच (शिशु गृह) सुविधाओं के विस्तार का फैसला लिया गया है। इससे महिलाएं अपनी नौकरी और परिवार के बीच बेहतर संतुलन बना सकेंगी। इसके अलावा, सरकार ने हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल खोलने का भी एलान किया है, जिससे छात्राओं को पढ़ाई के लिए सुरक्षित और बेहतर माहौल मिल सके।
ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ‘लखपति दीदी’ योजना का दायरा बढ़ाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि गांवों में रहने वाली महिलाओं की आय को स्थायी बनाया जाए। साथ ही, मैन्युफैक्चरिंग, टेक्सटाइल और केयर सेक्टर में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष स्किल प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं को नई तकनीक और काम करने के आधुनिक तरीके सिखाए जाएंगे।
डिजिटल इंडिया अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को डिजिटल साक्षरता और बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने पर भी जोर दिया गया है। जनधन खातों के जरिए महिलाओं की वित्तीय पहुंच बढ़ाई जाएगी। सरकार को उम्मीद है कि इन सभी घोषणाओं से देश की आधी आबादी को विकास की मुख्यधारा में शामिल होने के ज्यादा मौका मिलेगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 को ‘युवा शक्ति से प्रेरित बजट’ करार दिया है। उन्होंने बताया कि यह देश का पहला ऐसा बजट है जो कर्तव्य भवन में तैयार हुआ है। सरकार का पूरा ध्यान रोजगार बढ़ाने और युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर है। वित्त मंत्री ने कहा कि एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) भविष्य की जरूरत है और यह देश को तेजी से आगे ले जाएगा।
बजट 2026 में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में युवाओं के लिए कई बड़े एलान हुए हैं। देश में तीन नए फार्मास्युटिकल शिक्षा संस्थान और तीन नए आयुर्वेद कॉलेज खोले जाएंगे। औद्योगिक और लॉजिस्टिक गलियारों के पास पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाई जाएंगी। पर्यटन क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी की स्थापना होगी। साथ ही, 20 प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर दस हजार गाइड्स का कौशल बढ़ाने की योजना शुरू होगी।
बजट में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के लिए बड़ा एलान
Latest Articles
सर्वोच्च न्यायालय ने एनआईए मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत गठित करने का...
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने एनआईए मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत गठित करने का निर्देश दिया
सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश दिया है कि...
भारत और सिंगापुर आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए सूचना साझा करने में तेजी...
नई दिल्ली। भारत और सिंगापुर ने रणनीतिक साझेदार के रूप में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए द्विपक्षीय सहयोग के महत्व पर बल दिया।...
भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा नीति वार्ता का 10वां संस्करण दिल्ली में हुआ आयोजित
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा नीति वार्ता का 10वां संस्करण नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्रालय के...
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता के दूसरे दौर का दिल्ली में समापन
नई दिल्ली। भारत-कनाडा का संयुक्त वक्तव्य व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता-सीईपीए वार्ता के दूसरे दौर का समापन आज नई दिल्ली में हुआ। यह वार्ता दोनों...
सुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री
कोलकत्ता। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। कोलकाता में आज उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता...

















