25.3 C
Dehradun
Monday, August 3, 2026


spot_img

सीएम धामी से मिले आईटीबीपी के डीजी, सीमांत सुरक्षा व विकास पर हुई चर्चा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा, सीमांत क्षेत्रों के विकास कार्यों और आपदा प्रबंधन में बेहतर समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड जैसे सीमावर्ती राज्य में आईटीबीपी की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए बल के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में तैनात जवान देश की सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों से समन्वय स्थापित कर विकास गतिविधियों में भी सहभागिता निभा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सीमांत जिलों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क, स्वास्थ्य, संचार और अन्य आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के माध्यम से इन क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास लगातार जारी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार और आईटीबीपी के बीच बेहतर तालमेल से सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी।
आईटीबीपी महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं, आधुनिक संसाधनों और बल की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा मिल रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समन्वय बनाए रखने का भरोसा दिलाया। बैठक में पर्वतीय क्षेत्रों में आपदा राहत और बचाव कार्यों में आईटीबीपी की सक्रिय भूमिका पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बल ने तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर प्रदेशवासियों का विश्वास जीता है।
उन्होंने कहा कि “सुरक्षित सीमा, सशक्त उत्तराखंड” के संकल्प के साथ राज्य सरकार सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर कार्य कर रही है, ताकि सीमांत क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित किया जा सके।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मतदाता सूची की शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएंः अपर मुख्य...

0
देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड विजय कुमार जोगदंडे ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की...

उत्तराखण्डः आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम

0
देहरादून। उत्तराखण्ड विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। प्रदेश में चारधाम के साथ ही अन्य प्रमुख...

राजनीतिक दल विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंः जोगदंडे

0
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड विजय कुमार जोगदंडे एवं जिलाधिकारी व...

युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...

0
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...

अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी

0
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...