शिमला। भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ आज से शुरू होने जा रहा है। यह सैन्य अभ्यास का 16वां संस्करण है, जो बकलोह स्थित स्पेशल फोर्स ट्रेनिंग स्कूल में शुरू होगा और 15 मार्च तक चलेगा।
भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते रक्षा संबंधों को और मजबूती देने के लिए कल, 23 फरवरी से संयुक्त सैन्य अभ्यास वज्र प्रहार का 16वां संस्करण शुरू होने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के बकलोह स्थित स्पेशल फोर्सेज ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित होने वाला यह युद्धाभ्यास 15 मार्च तक चलेगा।
सेना के अनुसार, इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग को गहरा करना और संयुक्त परिचालन क्षमता को बढ़ाना है। भारत की ओर से स्पेशल फोर्सेस की टुकड़ी और अमेरिका की ओर से प्रसिद्ध ग्रीन बेरेट्स के कमांडो इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
दोनों पक्षों के लगभग 45-45 जवान वास्तविक युद्ध स्थितियों में कठिन प्रशिक्षण लेंगे। इस दौरान उन्नत विशेष अभियानों की रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा।
इस साल के अभ्यास का एक प्रमुख लक्ष्य रेगिस्तानी और अर्ध-रेगिस्तानी वातावरण में संयुक्त अभियानों को अंजाम देने की क्षमताओं को निखारना है। इससे पहले 2024 में इसका 15वां संस्करण अमेरिका के इडाहो में आयोजित किया गया था, जबकि 2023 में यह मेघालय के उमरोई में हुआ था।
हिमाचल की पहाड़ियों पर भारत-अमेरिकी सेना का वज्र प्रहार युद्धाभ्यास, बकलोह में 15 मार्च तक चलेगा
Latest Articles
चारधाम यात्रा को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने की ऐतिहासिक पहल
देहरादून। सीएम धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्लास्टिक बोतलों को हतोत्साहित करने के लिए यात्रा मार्ग पर जगह-जगह वाटर एटीएम एवं आरओ...
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरणः प्री ऑथराइजेशन में उत्तराखंड देशभर में टॉप
देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंडः नेशनल हेल्थ ऑथोरिटी से राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर आई है। देशभर के सभी राज्यों में...
मुख्यमंत्री बोले-चारधाम यात्रा के सुखद अनुभव लेकर लौटे श्रद्धालु, यह हमारा प्रयास
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में रविवार 19 अप्रैल से प्रारम्भ हो रही चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामना देते...
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित चारधाम यात्रा के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग...
चुनाव से पहले आयोग का बड़ा एक्शन, तमिलनाडु-पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ की नकदी-ड्रग्स...
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कहा कि जांच एजेंसियों ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और बंगाल में 865 करोड़ रुपये से अधिक...















