23.5 C
Dehradun
Sunday, April 19, 2026


spot_img

टॉप लीडरशीप के खात्मे के बाद माओवादियों का हर निशान मिटाने की तैयारी

नई दिल्ली। माओवादियों के टॉप लीडरशीप को खत्म करने के बाद उनके हर निशान मिटाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत बड़े पैमाने पर माओवादियों के जुड़े स्मारकों को ध्वस्त किया जा रहा है और जंगल में छुपाए गए हथियारों (आर्म्स डंप) को ढूंढकर जब्त किया जा रहा है।
इस बरसात के महीने में माओवादियों से जुड़े स्थानों पर बड़े पैमाने पर पेड़ लगाने का अभियान भी शुरू किया जाएगा, ताकि आने वाले सालों में उनकी पूरी पहचान ही बदली नजर आए। गृहमंत्री अमित शाह मे मार्च 2026 तक माओवाद के संपूर्ण खात्म के लक्ष्य दिया था जो लगभग पूरा हो चुका है। बहुत जल्द इसकी घोषणा भी हो सकती है।
माओवादी शीर्ष नेतृत्व के खात्मे के बाद अभियान तेज
माओवादी विरोधी आरपेशन से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भविष्य में माओवाद के फिर से पैर जमाने की हर आशंका को पूरी तरह से निर्मूल करने का निर्देश दिया है। इसके लिए एक ओर माओवादी प्रभावित इलाकों के विकास और वहां के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की योजनाएं तैयार करने के साथ ही उनका तेजी से क्रियान्वय सुनिश्चित किया जा रहा है।
इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि माओवादियों द्वारा छुपाए गए हथियारों के सहारे नए सिरे सशस्त्र संघर्ष की कोशिश शुरू नहीं की जा सके। इस अभियान के तह छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में इस साल एक जनवरी से तक 69 से अधिक आ‌र्म्स डंप को खोजा चुका है। जिनमें अकेले छत्तीसगढ़ के 58 आ‌र्म्स डंप हैं। इन आ‌र्म्स डंप से 12 हथियार मिले हैं, जिनमें एके 47, एसएलआर, मोर्टार, इंसास, राइफल, बीजीएल लांचर से लेकर पिस्तौल शामिल हैं।
इसके अलावा 705 गोलियां, 52 आइईडी, 95 ग्रेनेड, 406 किलोग्राम विस्फोटक, 1093 डिटोनेटर और 2612 मीटर कोडेक्स तार और सेफ्टी फ्यूज शामिल हैं। कोडेक्स तार को आइईडी बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बरसात शुरू होने के पहले तक सभी आ‌र्म्स डंप का पता लगाकर उन्हें जब्त करने की कोशिश है।
माओवादियों से जुड़े स्मारकों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया 2023 में शुरू की गई थी। लेकिन उस साल सिर्फ एक स्मारक को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में ध्वस्त किया गया था। वहीं 2024 में छत्तीसगढ़ आठ व महाराष्ट्र में दो स्मारक और 2025 में छत्तीसगढ़ में 11 और महाराष्ट्र में सात स्मारक ध्वस्त किये गए। 2026 में इसमें काफी तेजी आई है और दो महीने के भीतर ही छत्तीसगढ़ में 130 स्मारकों को ध्वस्त किया जा चुका है।
इसके साथ ही महाराष्ट्र में 45 स्मारक ध्वस्त किए गए है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लंबे समय तक माओवादियों के प्रभाव वाले क्षेत्रों में हजारों समारक होने की आशंका है। उनके अनुसार इन सभी को बरसात के पहले ध्वस्त करने का लक्ष्य है ताकि बरसात शुरू होने पर वहां बड़े पैमाने पर पौधारोपन का कार्यक्रम शुरू किया जा सके।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पीएम नरेंद्र मोदी का चार दलों पर निशाना

0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए देश की माताओं-बहनों से माफी मांगी। उन्होंने कहा, 'नारी शक्ति वंदन...

एआई गवर्नेंस के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नीति और नियामक निर्णयों को मिलेगा समर्थन

0
नई दिल्ली। सरकार ने हाल ही में गठित एआई गवर्नेंस एंड इकोनॉमिक ग्रुप-एआईजीईजी के कामकाज में सहयोग देने के लिए एक प्रौद्योगिकी और नीति...

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत समुद्री बीमा पूल के गठन को मंजूरी दे दी। इस घरेलू बीमा पूल के लिए 12 हजार...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कहा कि राष्ट्रहित सरकार के लिए सर्वोपरि है। राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार...

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरणः प्री ऑथराइजेशन में उत्तराखंड देशभर में टॉप

0
देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंडः नेशनल हेल्थ ऑथोरिटी से राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर आई है। देशभर के सभी राज्यों में...