नई दिल्ली। भारत के विमानन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। इंडिगो और एअर इंडिया में महिला पायलटों की संख्या दुनिया के औसत से करीब तीन गुना अधिक है। दोनों एयरलाइनों ने बताया कि पायलटों के साथ-साथ संचालन, सुरक्षा और नेतृत्व जैसे अहम पदों पर भी महिलाओं की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है।
देश के विमानन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। इंडिगो और एअर इंडिया में महिला पायलटों की संख्या वैश्विक औसत से अधिक है। इंडिगो में कुल पायलटों में 17.5 फीसदी महिलाएं हैं। वहीं, एअर इंडिया में 16 फीसदी पायलट महिलाएं हैं। यह आंकड़ा दुनिया के औसत से काफी ज्यादा माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर दोनों प्रमुख एयरलाइनों ने अपने यहां महिला पायलटों की संख्या से जुड़ी जानकारी साझा की।
एयरलाइन ने बताया कि उसके यहां महिला पायलट कुल पायलटों का 17.5 फीसदी हैं। यह दुनिया के औसत से तीन गुना से भी ज्यादा है। इंडिगो के मुताबिक, हवाई अड्डा संचालन करने वाले कर्मियों में 30 फीसदी से अधिक महिलाएं हैं। संचालन नियंत्रण केंद्र में करीब 25 फीसदी महिलाएं काम कर रही हैं। एयरलाइन के वित्त विभाग में 20 फीसदी से ज्यादा महिलाएं हैं। डिजिटल क्षेत्र में भी 15 फीसदी से अधिक महिलाओं की भागीदारी है। कंपनी के नेतृत्व वाले पदों पर भी महिलाओं की हिस्सेदारी 23 फीसदी से अधिक है। इंडिगो ने कहा कि वह विविधता और समान अवसर वाले कार्यस्थल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी ने कहा कि भारत में विमानन क्षेत्र में नई पीढ़ी की महिलाओं की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए यह प्रयास किए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल आठ मार्च को मनाया जाता है।
एअर इंडिया में कितनी महिला कर्मचारी किस भूमिका में?
वहीं, एअर इंडिया ने भी शनिवार को बताया कि उसके यहां कुल पायलटों में 16 फीसदी महिलाएं हैं। यह भी दुनिया के औसत से करीब तीन गुना ज्यादा है। एयरलाइन ने कहा कि उसके केबिन क्रू में 84 फीसदी महिलाएं हैं। एयरलाइन के संचालन में महिलाओं की भूमिका काफी अहम है।
हवाई अड्डा संचालन में भी महिलाओं की संख्या बढ़ी है। पिछले दो वर्षों में यह 24 फीसदी से बढ़कर 31 फीसदी हो गई है। सुरक्षा विभाग में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। यह 14 फीसदी से बढ़कर 22 फीसदी तक पहुंच गई है। एअर इंडिया ने कहा कि वह विमानन क्षेत्र के सभी विभागों और नेतृत्व के पदों पर महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम चला रही है। एयरलाइन में कुल 24 हजार से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।
विमानन क्षेत्र में महिलाओं की उड़ान: केबिन क्रू से ऑपरेशन तक भागीदारी
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















