26.2 C
Dehradun
Tuesday, July 7, 2026


spot_img

 भारत ने टी20 वर्ल्‍ड कप का खिताब जीतकर पलट दिया अहमदाबाद में इतिहास

नई दिल्ली। संजू सैमसन (89), ईशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) के अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम ने टी20 विश्‍व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्‍यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्‍जा जमाया। इसके साथ ही टीम इंडिया बैक टू बैक ट्रॉफी जीतने वाली और बतौर होस्‍ट टी20 विश्‍व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
इंग्‍लैंड और वेस्‍टइंडीज ने 2-2 बार टी20 विश्‍व कप जीता है। इतना ही नहीं भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम का इतिहास भी पलट दिया है। वनडे विश्‍व कप 2023 के फाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को इसी मैदान पर शिकस्‍त दी थी।
मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए थे। जवाब में कीवी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। न्‍यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट ने अर्धशतक लगाया। कप्‍तान सेंटनर ने 43 रन की पारी खेली।
तमाम आलोचनाओं के बाद भी भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी मैदान पर आई। पहले ओवर में संजू ने संभलकर बल्‍लेबाजी की और आखिरी गेंद पर सिक्‍स लगाया। दूसरे ओवर में अभिषेक ने कोई जल्‍दबाजी नहीं दिखाई। हालांकि, इसके बाद दोनों ने कीवी गेंदबाजों का आड़े हाथों लिया। इस जोड़ी ने चौकों-छक्‍कों से अपनी पारी को बुनना शुरू किया।
तीसरे ओवर में अभिषेक ने 2 चौके लगाकर लय प्राप्‍त की। चौथे ओवर में उन्‍होंने एक चौका और एक छक्‍का लगाया। 6 ओवर में भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 92 रन जड़ दिए। 98 के स्‍कोर पर भारत को पहला झटका लगा। 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले अभिषेक शर्मा 52 के स्‍कोर पर आउट हुए। 3 नंबर पर उतरे ईशान किशन पवेलियन से ही सेट होकर आए। भारतीय टीम ने 7.2 ओवर में अपना शतक पूरा किया।
संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ मिलकर रन गति रुकने नहीं दी। 33 गेंदों पर संजू ने अपना अर्धशतक पूरा किया। सुपर-8 में वेस्‍टइंडीज (97*), सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड (89*) और फाइनल में कीवी टीम के खिलाफ उन्‍होंने फिफ्टी लगाई।अर्धशतक लगाने के बाद संजू और खतरनाक नजर आए और उन्‍होंने सिक्‍स में डील शुरू कर दी। 14वें ओवर की आखिरी 3 गेंदों पर संजू ने 3 हवाई फायर किए। 15 ओवर में ही भारत का स्‍कोर 203 रन हो गया था। इसके बाद भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। 16वें ओवर की पहली गेंद पर संजू कैच आउट हुए।
जेम्स नीशम की ऑफ स्‍टंप के बाहर फुलटॉस गेंद पर संजू ने आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश की। टाइमिंग सही नहीं थी ऐसे में लॉन्ग-ऑन पर खड़े सब्स्टीट्यूट कोल मैककॉन्ची ने संजू का कैच लिया। वह शतक से चूक गए। विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने 46 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली।
16वां ओवर भारतीय टीम के लिए खराब साबित हुए और कीवी टीम ने मैच में वापसी की। संजू के बाद जेम्स नीशम ने 5वीं गेंद पर सेट बल्‍लेबाजी ईशान किशन को पवेयिलन भेजा। ईशान ने 25 गेंदों पर 54 रन ठोके। टी20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार किसी टीम की पारी में टॉप तीन बल्लेबाजों ने 50 रन का आंकड़ा पार किया है।
ओवर की आखिरी गेंद पर नीशम ने कप्‍तान सूर्यकुमार यादव को उनके पसंदीदा शॉट पर वापस भेज दिया। स्‍काई गोल्‍डन डक पर आउट हुए। ऑफ स्टंप से बाहर शॉर्ट लेंथ को सूर्या ने शॉर्ट आर्म जैब खेला और रचिन रवींद्र को काफी मेहनत कर इस कैच को लपका। वह दाईं ओर दौड़े और डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर एक नीचा कैच लिया। एक ओवर में 3 विकेट गिरने के बाद तो स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया।
कीवी टीम की मैच में वापसी हो चुकी थी। बैक टू बैक विकेट गिरने का असर स्‍कोर बोर्ड पर भी देखने को मिला। अगले 4 ओवर (16 से 19) में भारतीय टीम ने 28 रन बनाए और 1 विकेट गंवाया। 19वें ओवर में हार्दिक पांड्या सस्‍ते में आउट हुए। भारतीय ऑलराउंडर ने 13 गेंदों का सामना किया और 18 रन बनाए।
हालांकि, 20 ओवर में शिवम दुबे ने हवाई फायर कर भारत का स्‍कोर 250 के पार पहुंचा दिया। इस ओवर में दुबे ने 3 चौके और 2 छक्‍के लगाए। वह 8 गेंदों पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे। तिलक वर्मा ने 6 गेंदों पर 8* रनों का योगदान दिया। न्‍यूजीलैाउ की ओर से जेम्‍स नीशम को 3 सफलताएं मिलीं। वहीं रचिन रविंद्र और मैट हेनरी के खाते में 1-1 विकेट आया।
256 रन चेज करने उतरी ब्‍लैक कैप्‍स को पहले ही ओवर में जीवनदान मिल गया। अर्शदीप सिंह की गेंद पर शिवम दुबे ने पिछले मैच के शतकवीर फिन एलन का कैच छोड़ दिया। दूसरे ओवर में टिम सीफर्ट ने हार्दिक पांड्या की क्‍लास लगाई और 2 चौके-2 छक्‍के जड़ दिए। तीसरे ओवर में उपकप्‍तान अक्षर पटेल ने भारत को पहली सफलता दिलाई। तिलक वर्मा ने फिन एलन (9) का उम्‍दा कैच लिया।
भारतीय कप्‍तान ने इसके बाद अपने तुरुप के इक्‍के जसप्रीत बुमराह को गेंद थमा दी। बुमराह ने चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र (1) का शिकार कर लिया। ईशान ने रचिन का अविश्‍वसनीय कैच लिया। 5वें ओवर में अक्षर पटेल ने ग्‍लेन फिलिप्‍स (5) को बोल्‍ड किया। कीवी टीम के विकेट गिर रहे थे पर ओपनर टिम सीफर्ट एक छोर पर डटे हुए थे।
पावरप्ले के बाद हार्दिक पांड्या ने मार्क चैपमैन (3) को बोल्‍ड किया। 9वें ओवर की पहली गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने बड़ी मछली जाल में फंसाई। उन्‍होंने टिम सीफर्ट को वापस भेजा। टिम ने 26 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। ईशान किशन ने बाउंड्री रोप्स के पास एक और शानदार कैच पकड़ा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय का इस्तीफा स्वीकारा, कृष्ण मोहन...

0
नई दिल्ली। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।...

स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत ‘महेंद्रगिरि’ को अपने बेड़े में शामिल करेगी भारतीय नौसेना

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना शनिवार को विशाखापत्तनम में प्रोजेक्ट 17A के छठे स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत ‘महेंद्रगिरि’ को अपने बेड़े में शामिल करेगी। रक्षा...

इंडोनेशिया पहुंचे पीएम मोदी, जकार्ता हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो ने किया स्वागत

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 देशों की यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचे। जकार्ता हवाई अड्डे पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति...

सरकार निधि जुटाने के लिए 32 हजार करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी...

0
नई दिल्ली। भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि भारत सरकार निधि जुटाने के लिए 10 जुलाई को 32 हजार करोड़ रुपये मूल्य की...

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य...

0
मुंबई/देहरादून। देश-विदेश में बसे उत्तराखंडवासियों से विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में निरंतर सहयोग का किया आह्वान। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई...