27 C
Dehradun
Tuesday, July 28, 2026


spot_img

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त यह हमारी पहली विभागीय समीक्षा बैठक है। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग आमजनमानस से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण विभाग है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की प्रगति जुड़ी हुई है इसी को देखते हुए अधिकारियों को विभाग से जुड़ी हुई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिये।
समाज कल्याण मंत्री ने सिलसिलेवार विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन विकसित भारत वर्ष 2047 को साकार करने तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सपनों के उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाने के संकल्प को सिद्ध करने के लिए पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अध्यक्षता में समाज कल्याण से जुड़े हुए समस्त विभागों की संयुक्त बैठक आहूत की जायेगी। इस अवसर पर अपर सचिव समाज कल्याण प्रकाश चन्द्र, निदेशक जनजाति कल्याण संजय टोलिया तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पर्यटन मंत्रालय ने भारत को पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने...

0
नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य प्रतिष्ठित इंक्रेडिबल इंडिया ब्रांड के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विक्रम-1 की सफलता के बाद स्काईरूट के संस्थापकों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट...

लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पेश

0
नई दिल्ली।  नीट मुद्दे पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बाद संसद...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 93...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क...

प्रमुख सचिव ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा

0
देहरादून: प्रमुख सचिव, वित्त  रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक...