27 C
Dehradun
Tuesday, July 28, 2026


spot_img

19 राज्यों में अब तक 9 करोड़ 25 लाख किसान पहचान पत्र बनाए जा चुके हैं: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 19 राज्यों में अब तक 9 करोड़ 25 लाख किसान पहचान पत्र बनाए जा चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ने आज विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने राज्यों को उर्वरकों की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। श्री चौहान ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना चाहिए, उनकी शिकायतों का समय पर निवारण होना चाहिए और खरीद सीधे किसानों से की जानी चाहिए।

राज्यों को कुछ फसलों की खरीद के लिए दी गई स्वीकृतियों पर श्री चौहान ने निर्देश दिया कि खरीद केवल उचित औसत गुणवत्ता-एफएक्यू उपज तक ही सीमित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों का पंजीकरण आधार से जुड़े पोर्टलों पर किया जाना चाहिए और खरीद केंद्रों पर बायोमेट्रिक या चेहरे की पहचान अनिवार्य की जानी चाहिए।

क्षेत्रीय कृषि सम्मेलनों के आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए श्री चौहान ने कहा कि देश को पांच कृषि-जलवायु क्षेत्रों में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक क्षेत्र के लिए व्यापक चर्चा आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में पश्चिमी क्षेत्र के लिए पहला सम्मेलन इस महीने की 7 तारीख को जयपुर में आयोजित किया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पर्यटन मंत्रालय ने भारत को पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने...

0
नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य प्रतिष्ठित इंक्रेडिबल इंडिया ब्रांड के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विक्रम-1 की सफलता के बाद स्काईरूट के संस्थापकों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट...

लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पेश

0
नई दिल्ली।  नीट मुद्दे पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बाद संसद...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 93...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क...

प्रमुख सचिव ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा

0
देहरादून: प्रमुख सचिव, वित्त  रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक...