25.2 C
Dehradun
Thursday, June 18, 2026


spot_img

‘राष्ट्रीय सुरक्षा सिर्फ सेना ही नहीं, जनता की भी जिम्मेदारी’, NSA अजीत डोभाल ने युवाओं को दिया संदेश

अहमदाबाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि देश की असली ताकत उसकी जनता की इच्छाशक्ति होती है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सेना की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे देश की सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए विस्तार से जानते हैं उन्होंने इस समारोह में युवाओं को क्या संदेश दिया।
राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की ताकत सिर्फ उसकी सेना या तकनीक से नहीं, बल्कि उसके लोगों की इच्छाशक्ति से तय होती है। डोभाल ने साफ किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा एक जटिल और बहुआयामी विषय है, जिसमें कई कारक मिलकर देश को मजबूत बनाते हैं।
राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में डोभाल ने कहा कि अक्सर देश की ताकत का आकलन करते समय लोगों की इच्छाशक्ति को नजरअंदाज कर दिया जाता है, जो सबसे बड़ी गलती होती है। उन्होंने कहा कि सेना, तकनीक, संसाधन और कूटनीति महत्वपूर्ण हैं, लेकिन जनता की ताकत निर्णायक होती है।
क्या राष्ट्रीय सुरक्षा सिर्फ सेना की जिम्मेदारी है?
डोभाल ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सेना, पुलिस या खुफिया एजेंसियों की जिम्मेदारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश की सामूहिक जिम्मेदारी है। हर नागरिक की जागरूकता और भागीदारी से ही देश की सुरक्षा मजबूत होती है।
उन्होंने दुनिया के उदाहरण देते हुए कहा कि सोवियत संघ को अफगानिस्तान से और अमेरिका को वियतनाम व अफगानिस्तान से पीछे हटना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह तकनीक या सेना की कमी नहीं थी, बल्कि वहां के लोगों की इच्छाशक्ति निर्णायक साबित हुई।
डोभाल ने युवाओं से कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में आने के लिए मानसिक शक्ति, अनुशासन और टीमवर्क जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा क्षेत्र है जहां जीत ही सब कुछ है, हार का कोई विकल्प नहीं होता।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, रिसर्च और ऑपरेशन से जुड़े लोगों की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण है। उनकी जानकारी और तकनीकी कौशल से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है और बेहतर फैसले लिए जा सकते हैं। इस कार्यक्रम में अजीत डोभाल को उनके योगदान के लिए मानद पीएचडी की उपाधि भी दी गई। उन्होंने इस सम्मान को विनम्रता के साथ स्वीकार करते हुए आभार जताया और इसे देश की सेवा का परिणाम बताया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पीएम मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्‍य को आवाजाही के लिए खुला रखना वैश्विक अर्थव्‍यस्‍था के लिए अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण है।...

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1 9 3...

पीएम आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण में 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों को...

0
नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के अंतर्गत पात्र शहरी गरीब परिवारों के लिए 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्‍त मकानों...

भारत-ब्रिटेन सीईटीए 15 जुलाई से होगा लागू, पीएम मोदी ने व्यापार में नई गति...

0
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए 15 जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा...

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने...