22.9 C
Dehradun
Thursday, July 9, 2026


spot_img

रामनगर-देहरादून रेल सेवा को स्वीकृति, उत्तराखंड को बड़ी सौगात

देहरादून। गढ़वाल लोक सभा सांसद अनिल बलूनी ने उत्तराखंड की रेल सेवाओं में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि साझा करते हुए बताया कि रामनगर से देहरादून के मध्य नई रेलगाड़ी के परिचालन को स्वीकृति प्राप्त हो गई है। सांसद ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें इस महत्वपूर्ण रेल सेवा के संचालन की मंजूरी प्रदान की गई है। उन्होंने इसके लिए रेल मंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा समय-समय पर उत्तराखंड की जनता की रेल सुविधाओं से संबंधित उठाए गए मुद्दों पर सदैव सकारात्मक और संवेदनशील रुख अपनाया गया है।
सांसद ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड में रेल सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि रामनगरदृदेहरादून रेल सेवा से पहले भी काठगोदामदृदेहरादून के बीच ‘नैनी दून एक्सप्रेस’, कोटद्वार से नई दिल्ली रेल सेवा तथा देहरादून से लखनऊ के लिए ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ जैसी महत्वपूर्ण सौगातें प्रदेश को मिल चुकी हैं। सांसद ने विश्वास व्यक्त किया कि रामनगरदृदेहरादून रेल सेवा प्रारंभ होने से क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि लोगों के धन की भी बचत होगी और क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति उत्तराखंड के विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है और आने वाले समय में राज्य में रेल नेटवर्क को और सशक्त किया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे। हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलिया की मंत्री...

विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में भारत का स्थान बरकरार

0
नई दिल्ली।  अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष- आई.एम.एफ के चालू वर्ष में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर के अनुमान के साथ भारत, विश्व की सबसे तेजी...

इसरो ने गगनयान मिशन के लिए मुख्य पैराशूट का सफल परीक्षण किया

0
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने मध्य प्रदेश के श्योपुर में गगनयान मिशन के लिए एकीकृत मुख्य पैराशूट एयरड्रॉप परीक्षण-आईएमएटी सफलतापूर्वक पूरा...

बदरीनाथ मंदिर चंदा चोरी में बोले सीएम धामी, गौ हत्या व मां बाप हत्या...

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी होने के मामले में बड़ा बयान दिया है। हरिद्वार में एक धार्मिक कार्यक्रम...

बदरीनाथ धाम चढ़ावे की धनराशि हेराफेरी मामले में बीकेटीसी कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
चमोली। बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की धनराशि में हेराफेरी मामले में  बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल...