20.9 C
Dehradun
Tuesday, May 5, 2026


spot_img

केरलम: सभी 140 सीटों के परिणाम घोषित, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने 102 सीटों पर जीत दर्ज की

नई दिल्ली। केरलम में सभी 140 सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट – यूडीएफ ने 102 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है, जो सत्ता में उसकी निर्णायक वापसी का संकेत है। कांग्रेस ने 63 सीटें जीती हैं, जबकि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग-आईयूएमएल ने 22 सीटें जीत ली हैं। पूरे राज्य में गठबंधन की स्थिति मजबूत है। केरल कांग्रेस के गुटों और छोटे सहयोगी दलों सहित अन्य यूडीएफ सहयोगियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है, जो गठबंधन के लिए व्यापक जनादेश को रेखांकित करता है।

सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्‍युनिष्‍ट पार्टी-सीपीआईएम ने 26 सीटें जीती हैं, सहयोगी भारतीय कम्‍युनिष्‍ट पार्टी – सीपीआई ने 8 सीटें जीती हैं, जबकि केरल कांग्रेस को 7 सीटें मिली हैं। भारतीय जनता पार्टी को राज्‍य में तीन सीटें मिली हैं। चार सीटें निर्दली उम्‍मीदवारों ने जीती हैं।

नवीनतम परिणामों के अनुसार, मार्क्सवादी कम्‍युनिष्‍ट पार्टी के उम्‍मीदवार और मुख्‍यमंत्री पिनाराई विजयन धर्मदम निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के वी. पी. अब्दुल रशीद को उन्नीस हजार से अधिक वोटों से हराया है। जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर नीमन निर्वाचन क्षेत्र में राज्य शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ CPIM नेता वी. शिवनकुट्टी को चार हजार से अधिक वोटों से हराया है।

कंजीरापल्ली निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के रोनी के बेबी ने केरल कांग्रेस (एम) के डॉ. एन जयराज को पांच हजार से अधिक वोटों से हराया।

पलक्कड़ में कांग्रेस उम्मीदवार रमेश पिशारोडी ने वरिष्ठ भाजपा नेता शोभा सुरेंद्रन को तेरह हजार से अधिक वोटों से हराया। वहीं पेरावूर निर्वाचन क्षेत्र में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने पूर्व राज्य स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा को चौदह हजार से अधिक वोटों से हराया।

त्रिशूर निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के राजन जे पल्लन ने सीपीआईएम के अलंकोड लीलाकृष्णन और भाजपा की पद्मजा वेणुगोपाल को हराया। वहीं एक अन्य कांग्रेस नेता, अधिवक्ता चांडी ओमन ने पुथुप्पल्ली निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की। ​​कांग्रेस के मौजूदा विधायक और पूर्व विपक्ष नेता रमेश चेन्निथला ने हरिपाद निर्वाचन क्षेत्र से 23 हजार 337 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं सीपीआईएम ने अलाथुर निर्वाचन क्षेत्र में 8 हजार 5 सौ से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जहां सीपीआईएम के टी एम शशि ने जीत दर्ज की।

मंजेश्वर निर्वाचन क्षेत्र में आईयूएमएल के ए के एम अशरफ ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन को 29 हजार से अधिक वोटों से हराया। वहीं परवूर में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता वी डी सतीशान आगे चल रहे हैं। अंबलप्पुझा में पूर्व एलडीएफ मंत्री और वर्तमान में यूडीएफ के बैनर तले निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे जी सुधाकरन ने सीपीआईएम के एच सलाम को 27 हजार से अधिक वोटों से हराया।

 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है । उन्होंने पश्चिम...

भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जबर्दस्‍त जीत हासिल कर रचा इतिहास

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जबर्दस्‍त जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। पार्टी ने विधानसभा की 294...

बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों पर सीएम धामी सख्त, जताई कड़ी नाराजगी

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में आयोजित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों के बिना तैयारी के उपस्थित होने पर...

आयुक्त ने की केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

0
रुद्रप्रयाग/देहरादून। आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय तथा आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप द्वारा आज रुद्रप्रयाग पहुंचकर श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में...

ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, बहुमंजिला इमारत सील, अवैध निर्माणकर्ताओं...

0
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम ऋषिकेश के...