29.4 C
Dehradun
Monday, August 17, 2026


spot_img

भारत और सिंगापुर आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए सूचना साझा करने में तेजी लाने पर सहमत

नई दिल्ली। भारत और सिंगापुर ने रणनीतिक साझेदार के रूप में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए द्विपक्षीय सहयोग के महत्व पर बल दिया। आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय अपराध से निपटने के लिए गठित संयुक्त कार्य समूह की पांचवीं बैठक कल नई दिल्ली में सम्‍पन्‍न हुई। संयुक्त कार्य समूह ने सीमा पार आतंकवाद सहित आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की स्पष्ट और कड़ी निंदा करते हुए आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता के सिद्धांत को दोहराया। इसने पिछले वर्ष 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले और पिछले वर्ष 10 नवंबर को नई दिल्ली के लाल किले के पास हुई आतंकी घटना की भी निंदा की।

संयुक्त कार्य समूह इस बात पर सहमत हुआ कि आतंकवाद का सामना करने के लिए सतत और व्यापक तरीके से समन्वित कार्रवाई की आवश्यकता है। दोनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र, आसियान, वित्तीय कार्रवाई बल और क्षेत्र में बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया। इस बैठक में सीमा पार से आने वाले खतरों के प्रति त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सूचना साझाकरण को और मजबूत करने की आवश्यकता पर भी सहमति बनी। बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव डॉ. विनोद बहादे और सिंगापुर के गृह मंत्रालय में उप सचिव न्गियाम शिह चुन ने की।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...

0
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...

0
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...

0
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्‍होंने विद्यार्थियों से कहा है...

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...

0
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...

हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...

0
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...