29.4 C
Dehradun
Monday, August 17, 2026


spot_img

नीति मलारी नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन, मार्ग बाधित, कई गांवों का संपर्क मुख्यालय से कटा

चमोली। उत्तराखण्ड में बेसौसमी बारिश के चलते चमोली जिले के नीति-मलारी नेशनल हाईवे पर देखते ही देखते पूरी पहाड़ी दरक गई। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले मंजर को स्थानीय लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया। बताया जा रहा है कि हाईवे पर डबल लाइन का कार्य चल रहा है। इसी दौरान भरभरा कर पहाड़ी से भूस्खलन होने लगा और धुएं का गुबार चारों ओर फैल गया। साथ ही मलबा और पत्थर गिरने से मार्ग बाधित हो गया।
उत्तराखंड के चमोली जिले में नीति-मलारी नेशनल हाईवे पर बड़ा लैंडस्लाइड होने से सड़क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। बताया जा रहा है कि हाईवे पर इन दिनों सड़क को डबल लेन बनाने का कार्य चल रहा है। इसी दौरान पहाड़ की कटिंग के समय अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा। भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से हाईवे बंद हो गया है। इस घटना के बाद नीति घाटी के दो दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है। सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों, सेना की आवाजाही और जरूरी सामानों की आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। प्रशासन और बीआरओ की टीमें मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने के कार्य में जुटी हुई हैं, लेकिन लगातार पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क चैड़ीकरण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते आए दिन भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और वैकल्पिक व्यवस्था होने तक अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...

0
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...

0
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...

0
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्‍होंने विद्यार्थियों से कहा है...

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...

0
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...

हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...

0
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...