25.5 C
Dehradun
Thursday, July 16, 2026


spot_img

ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का एक सदस्य लुधियाना से गिरफ्तार

देहरादून: ओनएजीसी के सेवानिवृत्त अफसर से 1.87 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में एसटीएफ ने शुक्रवार को लुधियाना पंजाब से ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूर्व अफसर को निवेश के नाम पर ठगा था। इस रकम में से साइबर पुलिस ने 40 लाख रुपये होल्ड भी कराए थे। आरोपी ने ठगी के लिए दो महीने पहले ही एक खाता खुलवाया था। इसी खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर कराई गई थी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पीड़ित ने गत 15 अप्रैल को शिकायत की थी। बताया था कि उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी का कर्मचारी बताया था। उसने निवेश में मुनाफा कमाने का लालच दिया और पीड़ित का एक कथित हाई नेट वर्थ ट्रेडिंग खाता खोला।

उसने संस्थागत, ओवर द काउंटर और आईपीओ के माध्यम से शेयर खरीदने की बात कही। उसने खुद को सेबी में रजिस्टर्ड भी बताया था। गत 31 जनवरी को उन्हें इस पूरे प्लान के बारे में व्हाट्सएप पर मैसेज मिला था। उन्हें एबीएसएल द ग्रुप ऑफ विसडम नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया।

इसमें ट्रेडिंग के बारे में बताया जाता था। साथ ही कुछ ऐसे स्क्रीनशॉट भी ग्रुप पर साझा किए जाते थे जिनमें बड़ा मुनाफा दर्शाया जाता था। इसे देखकर पीड़ित भी लालच में आ गए और विभिन्न तिथियों में एक ठग के बताए खाते में 1.87 करोड़ रुपये जमा कर दिए। साइबर पुलिस ने इस खाते में 40 लाख रुपये का होल्ड भी लगा दिया।

इसके बाद जांच शुरू की गई तो मेटा कंपनी से पत्राचार कर संबंधित ग्रुप के संचालक का पता लगाया गया। इसमें लुधियाना के बस्ती जोदेवाला के नूराला रोड शिवपुरी निवासी सुखराज सिंह का नाम सामने आया। एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार को उसे लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि को मजबूत करने के लिए सीएसआर के...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्टार्टअप, कौशल विकास और कृषि प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि को मजबूत...

प्रधानमंत्री मोदी भारत की पहली हाइड्रोजन रेलगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन...

व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत ने ब्रिटेन को किया 14 करोड़...

0
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत से ब्रिटेन को 14 करोड़ डॉलर का सामान निर्यात किया...

‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव पर जेपीसी की लखनऊ में परामर्श बैठक पूरी

0
नई दिल्ली।  ‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव से जुड़े ढांचे की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने आज लखनऊ में तीन...

देहरादून महायोजना-2041 के आठवें दिन उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे विकसित दून के सुझाव

0
देहरादून:  राजधानी के भविष्य की विकास दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनआकांक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा...