23.7 C
Dehradun
Friday, July 10, 2026


spot_img

सरकार बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ सभी सीमाओं को अभेद्य बनाने के लिए स्मार्ट बॉर्डर परियोजना शुरू करेगी

नई दिल्ली। सरकार स्‍मार्ट बॉर्डर परियोजना लागू करेगी तथा बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान से लगी पूरी सीमा को अभेद्य बनाएगी। गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्‍ली में सीमा सुरक्षा बल के प्रतिष्‍ठापन समारोह और रुस्‍तमजी स्‍मारक व्‍याख्‍यान माला को संबोधित करते हुए कहा कि स्‍मार्ट बॉर्डर अवधारणा के अंतर्गत विभिन्न प्रौद्योगिकी के एकीकरण का कार्य प्रगति पर है। उन्‍होंने कहा कि गृह मंत्रालय जल्‍द ही ड्रोन, रडार, आधुनिक कैमरे और अन्‍य उन्‍नत प्रौद्योगिकी से लैस स्‍मार्ट बॉर्डर परियोजना लागू करेगी। यह पहल शुरू होते ही सीमा सुरक्षा बल का काम बहुत ही आसान और सशक्‍त हो जाएगा। गृह मंत्री ने कहा कि भारत को साइबर खतरों, हाइब्रिड युद्ध और ड्रोन संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए नई रणनीतियां अपनानी होंगी।

श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में सरकार ने न केवल घुसपैठ रोकने का संकल्‍प लिया है, बल्कि हर एक घुसपैठी की पहचान कर देश से निकाल बाहर करने का भी प्रण लिया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार किसी भी तरह के अस्‍वाभाविक जनसांख्यिकीय बदलाव की अनुमति नहीं देगी। गृह मंत्री ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल को घुसपैठ के जरिए जनसांख्यिकी बदलने का षड्यंत्र रोकना होगा। त्रिपुरा, असम और पश्चिम-बंगाल की सरकारों को अब ऐसी नीतियां अपनानी होंगी जिससे अवैध घुसपैठ बंद हो। श्री अमित शाह ने कहा कि अब घुसपैठ पर दृढ़ता से अंकुश लगाने का समय आ गया है।

गृह मंत्री ने कहा कि सरकार के सशक्‍त प्रयासों से नक्‍सलवाद की पांच दशक पुरानी समस्‍या का प्रभावी अंत हुआ है। उन्‍होंने कहा कि सुरक्षा नीति का उद्देश्‍य केवल समस्‍याओं को रोकना नहीं, बल्कि उन्‍हें समूल नष्‍ट करना होना चाहिए। उन्‍होंने सीमा सुरक्षा बल से घुसपैठ रोकने में ऐसा ही संकल्पित रवैया अपनाने का आग्रह किया। गृह मंत्री ने कहा कि 1965 में केवल 25 बटालियन के साथ सीमा सुरक्षा बल की शुरूआत हुई थी, लेकिन अब यह लगभग 2.70 लाख कर्मियों के साथ सीमा की सुरक्षा करने वाला विश्‍व का सबसे बड़ा बल है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

टिहरी लेक ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर हुई हाई पॉवर कमेटी की बैठक, प्रोजेक्ट में...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किए जाने को...

उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूहः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते...

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले मुख्य पुर्ज़ों पर मूल सीमा शुल्क...

0
नई दिल्ली। सरकार ने स्मार्टफोन, लैपटॉप, पहनने योग्‍य स्‍मार्ट उपकरणों और स्मार्ट टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से...

विकसित भारत-2047 के लिए जे.पी. नड्डा का बुद्धिजीवियों से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बुद्धिजीवियों से विकासशील भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राष्ट्र...

‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भारत-ऑस्ट्रेलिया गठबंधन नई उल्लेखनीय ऊंचाइयों...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ऑस्‍ट्रेलिया के मेलबर्न में ऐतिहासिक मेलबर्न मीट्स मोदी कार्यक्रम में कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया गठबंधन नई उल्लेखनीय ऊंचाइयों...