देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन को साकार करने की दिशा में दून पुलिस का अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की रणनीति के तहत चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” में थाना राजपुर पुलिस ने हाई-प्रोफाइल ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कोबरा गैंग से जुड़े दो विदेशी नागरिकों समेत तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 20.92 ग्राम अवैध कोकीन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार गत रात्री राजपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान सूचना मिली थी कि कोबरा गैंग से जुड़े ड्रग पैडलर देहरादून की हाई-प्रोफाइल पार्टियों में कोकीन की सप्लाई करने के लिए पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने राजपुर क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान जोहड़ी रोड स्थित पुरानी मजार के पास से स्कूटी पर सवार दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 9.15 ग्राम कोकीन बरामद हुई। ओल्ड मसूरी रोड स्थित सीआईएसएफ तिराहे के निकट एक कार से 11.77 ग्राम कोकीन के साथ एक अन्य तस्कर को दबोचा गया। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
गिरफ्तार विदेशी तस्करों की पहचान माइकल इक्का मेकसन और लेविकिरी वानिकी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सूडान के निवासी हैं और वर्तमान में देहरादून में रह रहे थे। तीसरा आरोपी जावेद आलम सहारनपुर का निवासी है। पूछताछ में विदेशी आरोपियों ने खुद को कोबरा गैंग का सक्रिय सदस्य बताया। उन्होंने खुलासा किया कि गैंग दिल्ली से कोकीन लाकर विभिन्न राज्यों में अपने एजेंटों और पैडलरों के माध्यम से सप्लाई करता है। देहरादून में आयोजित होने वाली पार्टियों में भी इसी नेटवर्क के जरिए नशे की खेप पहुंचाई जाती थी। आरोपियों ने बताया कि वे हाल ही में दिल्ली से यह कोकीन लेकर आए थे और इसे राजपुर क्षेत्र की पार्टियों में खपाने की तैयारी थी। जावेद आलम ने भी पूछताछ में स्वीकार किया कि वह दिल्ली से कोकीन लेकर देहरादून पहुंचा था और इसे अन्य ड्रग पैडलरों के साथ मिलकर सप्लाई करने वाला था। पुलिस अब पूछताछ में सामने आए अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी और कार को भी सीज कर दिया है। कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 2,500 रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। गौरतलब है कि इससे पहले भी राजपुर पुलिस कोबरा गैंग के 13 सदस्यों समेत कई नशा तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनके पास से करीब ढाई करोड़ रुपये मूल्य की 200 ग्राम कोकीन बरामद हुई थी।
वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों में दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग तीन करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। इस अवधि में 145 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बरामदगी में 1 किलो 230 ग्राम स्मैक, 9 किलो चरस, 51 किलो से अधिक गांजा तथा बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां और कैप्सूल शामिल हैं। दून पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत ऐसे नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
20 लाख की कोकीन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















