नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि विकसित अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौतों का उद्देश्य विकास को बढ़ावा देना, निवेश आकर्षित करना, नवाचार को प्रोत्साहित करना, रोजगार सृजन करना और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में देश की भागीदारी बढ़ाना है। नई दिल्ली में इंडिया ग्लोबल इनोवेशन कनेक्ट की 5वीं वार्षिक बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि भारत और स्विट्जरलैंड के बीच विशेष संबंध हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ – ई.एफ.टी.ए देशों के बीच हस्ताक्षरित व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते – टी.ई.पी.ए ने व्यापार, निवेश और नवाचार-आधारित साझेदारियों के लिए एक मजबूत ढांचा तैयार किया है। श्री गोयल ने कहा कि स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, लिकटेंस्टीन और आइसलैंड ने 15 वर्षों की अवधि में भारत में 100 अरब डॉलर का निवेश लाने और दस लाख प्रत्यक्ष रोजगार सृजन में सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई है।
Latest Articles
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...
पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा है...
गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...

















